फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   us fake news writer paul horner dead

अमेरिका में 'फेक न्यूज' फैलाने वाले की मौत, कर लिया था अधिक ड्रग्स का इस्तेमाल

Thu, 28 Sep 2017 04:14 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Thu, 28 Sep 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
us fake news writer paul horner dead
पॉल हॉर्नर - फोटो : file photo
पिछले साल हुए अमेरिकी आम चुनावों के दौरान फेक न्यूज फैलाने के लिए चर्चा में आए व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, 38 साल के पॉल हॉर्नर को 18 सितम्बर को एरिजोना के उनके घर में बिस्तर पर मृत पाया गया।

संदेह है कि उनकी मौत अधिक मात्रा में ड्रग लेने से हुई। हॉर्नर ने फेसबुक पर फर्जी लेख प्रकाशित करते थे और बाद में खुद की वेबसाइट स्थापित की। उन्होंने दावा किया था कि उनके कारण ही ट्रंप राष्ट्रपति बने।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के दौरान फेक न्यूज की बाढ़, एक बड़ी चिंता का विषय बन गया था। कुछ लोगों ने इन फर्जी खबरों पर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश के भी आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'ट्रंप से नफरत करता हूं'
हॉर्नर की फर्जी खबरों में से एक पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के समलैंगिक और कट्टर मुस्लिम होने का दावा भी शामिल रहा है। ट्रंप के बेटे एरिक और उनके प्रचार मैनेजर कोरे लीवांडोव्स्की ने हॉर्नर की उस फर्जी खबर को पोस्ट किया था, जिसमें दावा किया गया था कि रिपब्लिकन उम्मीदवार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए प्रदर्शनकारियों को 3,000 डॉलर दिए गए थे।


हालंकि हॉर्नर ने अपने काम को राजनीतिक व्यंग कहकर उनका बचाव किया था। मैरिकोपा काउंटी शेरिफ कार्यालय ने ऑटोप्सी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए हॉर्नर की मौत में किसी साजिश से इनकार किया है।

रिकॉर्ड के अनुसार, हॉर्नर पहले भी नशे के लत के शिकार रहे हैं और घटनास्थल के सबूतों से पता चलता है कि ये 'ड्रग ओवरडोज का मामला' है।

बीते नवंबर में 'वॉशिंगटन पोस्ट' को दिए एक साक्षात्कार में हॉर्नर ने कहा था, "मुझे लगता है कि ट्रंप आज व्हाइट हाउस में हैं तो मेरे ही कारण।" उन्होंने कहा था, "मेरी वेबसाइट की खबरों को ट्रंप के समर्थक हमेशा ही हाथों हाथ लेते रहे हैं...उनके समर्थक कभी तथ्यों को चेक नहीं करते...वो भरोसा करते हुए हर चीज को पोस्ट करते रहते हैं।"हालांकि उन्होंने कहा था कि वो 'ट्रंप से नफरत' करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed