फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US do not know Nawaz accepted the invitation of Obama

अमेरिका को नहीं पता नवाज ने ओबामा का निमंत्रण स्वीकार किया या नहीं

Tue, 01 Sep 2015 08:04 PM IST
Updated Tue, 01 Sep 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
US do not know Nawaz accepted the invitation of Obama

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अक्तूबर अंत में अमेरिका जाने वाले हैं। हालांकि अभी खुद अमेरिका को भी नहीं पता है कि नवाज ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है या नहीं।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट के बयान से तो ऐसा ही लगता है। जोश ने एक बयान में कहा है कि मुझे ऐसा लगता है कि उन्होंने (शरीफ) राष्ट्रपति ओबामा का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


दरअसल अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुजेन राइस पिछले हफ्ते इस्लामाबाद के दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने नवाज को ओबामा का 22 अक्तूबर को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले हफ्ते पाक को दिया था न्योता

US do not know Nawaz accepted the invitation of Obama

जब जोश से पूछा गया कि क्या नवाज ने न्योता कबूल कर लिया है तो उन्होंने कहा कि मैंने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं देखा है पर मैं निश्चित नहीं हूं कि ऐसा जरूरी है।

लेकिन यह सही है कि राइस ने पाक के प्रधानमंत्री को अक्तूबर अंत में व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया है। हमें उनके दौरे का पूरा विश्वास है। कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत होनी है।

जोश ने इस दौरान फिर कहा कि पाक को आतंक के खिलाफ लड़ाई में और प्रयास किए जाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि राइस और इस्लामाबाद के अधिकारियों के बीच पाक तथा अमेरिकी सुरक्षा संबंधों पर बात हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed