फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US and China agreed not to impose any new tariff from January 1

ट्रेड वार : 1 जनवरी से कोई नया टैरिफ नहीं लगाने पर सहमत हुए ट्रंप और जिनपिंग  

Mon, 03 Dec 2018 03:53 AM IST
एजेंसी, ब्यूनस एयर्स। 
एजेंसी, ब्यूनस एयर्स।  Updated Mon, 03 Dec 2018 03:53 AM IST
विज्ञापन
US and China agreed not to impose any new tariff from January 1

दुनिया की दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के बीच पिछले पांच महीने से जारी ट्रेड वार पर दोनों देशों के रुख नरम होते दिख रहे हैं। जी-20 सम्मेलन से इतर अर्जेंटीना में शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के बीच 1 जनवरी 2019 से एक-दूसरे पर नए आयात शुल्क नहीं लगाने पर सहमति बनी है। दोनों नेताओं ने मौजूदा ट्रेड वॉर को खत्म करने के लिए लगातार संवाद करने की भी प्रतिबद्धता जताई।

विज्ञापन


जी-20 की सालाना सम्मेलन से इतर ट्रंप और शी ने डिनर बैठक की जो करीब ढाई घंटे तक चली। व्हाइट हाउस ने कहा है कि ट्रंप और शी के बीच ब्यूनर्स आयर्स में हुई बैठक सफल रही। 1 जनवरी, 2019 से चीन के 200 अरब डॉलर मूल्य के सामान पर 10 से 25 फीसदी तक आयात शुल्क लगाने की योजना पर ट्रंप ने 90 दिनों तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि दोनों नेता और उनके सलाहकार कई विषयों पर चर्चा करेंगे। वहीं शी ने इस बात पर सहमति जताई कि दोनों देशों के बीच जारी व्यापार घाटे को पाटने के लिए वे बड़ी संख्या में कृषि, ऊर्जा, उद्योग व अन्य अमेरिकी उत्पादों की खरीदारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप को जनवरी या फरवरी में किम से मुलाकात की उम्मीद

US and China agreed not to impose any new tariff from January 1
ट्रंप-किम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे अगले साल की शुरुआत में वे उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ दूसरी मुलाकात कर सकते हैं। अर्जेंटीना से लौटते हुए ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वह जनवरी या फरवरी में किम से मुलाकात करेंगे।

ट्रंप जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अर्जेंटीना गए थे। इस दौरान यह बात उन्होंने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन से कही। ट्रंप ने बताया कि किम के साथ बैठक के तीन स्थानों का चयन किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह किम का अमेरिका में स्वागत करने के लिए भी तैयार हैं। ट्रंप ने यह स्पष्ट किया कि वह जून में सिंगापुर में हुई मुलाकात को आगे बढ़ाने के पक्षधर हैं।

पुतिन ने ट्रंप को दी यूक्रेन संकट की जानकारी :

US and China agreed not to impose any new tariff from January 1
Vladimir Putin and Donald Trump

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उन्होंने अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप को यूक्रेन संकट के बारे में जानकारी दी है। अर्जेंटिना में जी-20 शिखर सम्मलेन के दौरान पुतिन पर रूस की विदेश नीतियों को लेकर काफी दबाव रहा। पुतिन ने कहा कि वह रात्रिभोज के दौरान ट्रंप से मिले थे और उन्होंने मॉस्को की स्थिति से अवगत कराया। पुतिन ने बताया कि हमने खड़े-खड़े बातचीत की। मैंने काला सागर घटनाक्रम पर उनके सवालों के जवाब दिए। 

बता दें कि पिछले रविवार को रूस की नौसेना ने यूक्रेन के जहाज को जब्त करके 24 नाविकों को हिरासत में ले लिया था और इस घटना की वजह से ट्रंप ने पुतिन के साथ अपनी तय वार्ता रद्द कर दी और यूरोपीय देशों ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और गुस्सा जाहिर किया। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने शनिवार को पुतिन से इस घटनाक्रम पर बात की। इससे एक दिन पहले फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने पुतिन से संकट को खत्म करने की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed