वीडियोः अमेरिकी एयरलाइंस के स्टाफ ने महिला को बेबी स्ट्रालर से पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी एयरलाइंस में यात्रियों के साथ हो रही बदसलूकियां थम नहीं रही है। अब महिला पैसेंजर के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। मारपीट करने वाला एयरलाइंस का स्टाफ मेंबर ही है, जिसने महिला को उसी बेबी स्ट्रॉलर से पीटा जो वह अपने साथ लेकर आई थी। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक फ्लाइट 591 सेन फ्रांसिस्को से डलास के लिए रवाना होने वाली थी जिस दौरान ये घटना हुई।
दरअसल, फ्लाइट में जाते ही स्टॉफ मेंबर ने महिला से उसे सीट पर अपने साथ न रखने की सलाह दी और फ्लाइट में दूसरी जगह रखने की कही। जब महिला स्ट्रॉलर के लिए जगह ढूंढने लगी तो आरोपी स्टॉफ मेंबर भड़क गया और उसने उसी से महिला के सिर पर वार कर दिया। अपने मासूम बच्चे को पकड़ी मां रोते-रोते साथी पैसेंजर्स को पूरी बात बताने लगी।
मेंबर के इस व्यवहार पर लोगों में खासी नाराजगी दिखी। इस बीच एक शख्स ने विरोध करते हुए उस आरोपी को खरी-खरी सुनाना शुरू कर दी। आरोपी का रवैया इतना क्रूर था कि वो विरोध करने वाले शख्स से भी झगड़ने की कोशिश करने लगा। पायलट के दखल देने के बाद हालात पर काबू पाया गया और स्टॉफ मेंबर को फ्लाइट से उतार दिया गया।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसके बाद एयरलाइंस ने आरोपी स्टॉफ मेंबर को सस्पेंड कर दिया।
इससे पहले भी एक 69 साल के डॉक्टर पर शिकागो में हमला हुआ था। यूनाइटेड एयरलाइंस में एशियाई मूल के यात्री की पिटाई के बाद एयरलाइंस के अधिकारियों द्वारा माफी मांगी थी। एयरलाइंस ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है कि हम घटना के लिए माफी मांगते हैं हम जल्द ही इस पर महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। एयरलाइंस के सीईओ ने अपने कर्मचारियों से दोबारा ऐसी घटना न होने देने को भी कहा है।
आपको बता दें कि रविवार को शिकागो से लुइविले जा रहे एयरलाइंस का फ्लाइट में एशियाई मूल के एक डॉक्टर को सीट छोड़ने के लिए कहा गया लेकिन जब वो नहीं माना तो उसकी पिटाई की गई। इतना ही नहीं विमान से उसे घसीटकर बाहर ले जाया गया।