फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   us africa reward

चरमपंथियों का पता बताओ, इनाम पाओ

Wed, 05 Jun 2013 08:11 AM IST
Updated Wed, 05 Jun 2013 08:11 AM IST
विज्ञापन
us africa reward

अमेरिका ने उत्तर और पश्चिम अफ्रीका में सक्रिय इस्लामी चरमपंथियों के बारे में सूचना देने वालों के लिए पहली बार इनाम की घोषणा की है।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि चरमपंथी संगठन बोको हराम के नेता अबू बकर शेकाउ के बारे में सूचना देने वाले के लिए सबसे अधिक 70 लाख डॉलर का इनाम रखा गया है।

इसके अलावा पश्चिम एशिया में सक्रिय अल कायदा की शाखा एक्यूआईएम तथा मूवमेंट फॉर यूनिटी एंड जिहाद इन वेस्ट एशिया (मुजाओ) के शीर्ष सदस्यों पर भी इनाम रखा गया है।
विज्ञापन


साइंड इन ब्लड बटालियन के नेता मोख्तार बेल मोख्तार की सूचना देने वाले को 50 लाख डॉलर तक का इनाम मिलेगा। इस संगठन दक्षिण पूर्व अल्जीरिया में एक गैस संयंत्र में जनवरी में हुए हमले के लिए जिम्मेदार माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हमले में तीन अमेरिकी नागरिकों सहित कुल 37 बंधक मारे गए थे।

इसी तरह एक्यूआईएम के एक सीनियर कमांडर याहया अबू अल हम्माम पर भी 50 लाख डॉलर का इनाम रखा गया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक उन्होंने उत्तर और पश्चिम अफ्रीका में हमलों और अपहरण की योजना बनाई थी।


हमले
मंत्रालय ने साथ ही कहा कि एक्यूआईएम के मलिक अबोउ अब्देलकरीम और मुजाओ के प्रवक्ता ओमर ओल्द हमाहा के बारे में जानकारी देने वाले को 30 लाख डॉलर मिलेंगे।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय का कहना है कि ओमर ओल्द हमाहा ने फिरौती के लिए विदेशी नागरिकों का अपहरण करने में अहम भूमिका निभाई थी। साल 2008 में नाइजर में कनाडा के एक राजनयिक के अपहरण में भी उनका हाथ था।

बोको हरम ने उत्तरी नाइजीरिया में कई घातक हमलों के अंजाम दिया है। इन हमलों में 2009 से अब तक करीब 2000 लोग मारे गए हैं।

माना जा रहा है कि बोको हराम के एक्यूआईएम सहित अन्य कई देशों के चरमपंथी संगठनों के साथ सांठगांठ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed