फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   united states launches many cruise missiles at syria

सीरिया पर मिसाइल दागने वाले US से रूस की ठनी, ट्रंप बोले-हमला जरूरी

Fri, 07 Apr 2017 05:12 PM IST
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र Updated Fri, 07 Apr 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
united states launches many cruise missiles at syria
सीरिया पर अमेरिका का हमला
अमेरिका ने सीरिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीरियाई एयरबेस पर एक के बाद एक कई क्रूज मिसाइल दागी है। अमेरिकी की ये कार्रवाई सीरिया के रासायनिक हमले के जवाब के रूप में देखी जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक,  50 मिसाइलें दागी गई हैं, जिसमें चार सीरियाई सैनिक की मौत हुई है। मिसाइल हमले के बाद इरान ने कड़े तौर पर इस हमले की निंदा की है। 
विज्ञापन


अमेरिका की कार्रवाई पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि एक संप्रभु राज्य पर इस तरह का हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। एजेंसी एएफपी के मुताबिक इसमें दो और लोगों की मौत भी हुई है।
विज्ञापन

 
 

अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन में संप्रभु राज्य के खिलाफ आक्रामकता

बताते चलें कि सीरिया के उत्तरी-पूर्वी इदलिब प्रांत में हमले का बाद जहरीली गैस से करीब 100 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें 11 बच्चे भी थे। वहीं 400 से ज्यादा लोग घायल थे। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, हमला अमेरिका का राष्ट्रीयहित के लिए जरूरी था। उन्होंने सभ्य देशों से अपील की है कि इस लड़ाई में उनके साथ आए।
 


अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से रॉयटर्स ने लिखा है, अमेरिकी नेवी ने करीब 50 मिसाइलें भूमध्य सागर में दागी हैं। इसमें सीरिया के होम्स के एयरबेस को टारगेट किया गया है। सीरिया के सरकारी टीवी चैनल ने खबर दी है कि अमेरिका ने उनके एक सैन्य ठिकाने शायरत एयर बेस पर कई मिसाइलें दागी हैं। 


सीरिया के हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था, सीरिया को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। व्हाइट हाउस और पेंटागन मिलिट्री ऑप्शन पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed