{"_id":"5747e5f24f1c1bdb42691681","slug":"united-states-asks-pakistan-to-cooperate-with-india-on-26-11-mumbai-atttack-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"26\/11 हमलों के जांच में भारत का सहयोग करे पाक- अमेरिका","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
26/11 हमलों के जांच में भारत का सहयोग करे पाक- अमेरिका
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Fri, 27 May 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है कि वो 26/11 मुंबई हमले के मामले में भारत का सहयोग करे। उसने पाक से अपील भी की है कि वो अपनी सरजमीं पर चल रहे सभी आतंकी समूहों की जांच करे।
विज्ञापन
अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट के डिप्टी स्पोक्सपर्सन मार्क टोनर ने कहा है कि हम पाकिस्तान की सरकार से लगातार गुहार लगाते रहेंगे कि वो मामले की जांच में भारतीय प्राधिकारियों का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मुंबई आतंकी हमला एक भयावह त्रासदी थी। और हम यह देखना चाहते हैं कि न्याय हो और हम पाकिस्तान से इस मामले में सहयोग की अपेक्षा रखते हैं।
विज्ञापन