फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   united states ambassador nikki haley met with indian ambassodor navtej sarna

निक्की हेली ने भारतीय राजदूत से की मुलाकात, कहा- दोनों देशों की दोस्ती में बढ़ रहा यकीन

Thu, 01 Feb 2018 08:39 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Feb 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
united states ambassador nikki haley met with indian ambassodor navtej sarna
निक्की-नवतेज - फोटो : ANI

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के आवास पर भारत के राजदूत नवतेज सरना से मुलाकात की। अपने बयान में निक्की ने कहा कि भारत में जो कुछ हो रहा है उससे राष्ट्रपति बहुत खुश हैं।

विज्ञापन


निक्की ने कहा कि हम दोनों के गणतंत्र में बहुत कुछ समान है, इसी वजह से हमारा दोस्त बनना समझ में आता है। मुझे लगता है कि आपको हमारे बीच बढ़ते रिलेशनशिप में यकीन दिख रहा है। भारत में जो कुछ हो रहा है और बढ़ते रिलेशलनशिप से राष्ट्रपति बहुत खुश हैं। वह भारत के साथ बहुत कुछ करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद भारतीय मूल की निक्की हेली को संयुक्त राष्ट्र में राजदूत नियुक्त कर भारत के साथ अपने अच्छे रिश्तों का साफ संदेश दिया था। यही नहीं ट्रंप ने भारतीय मूल के अजीत पई की फेडरल कम्युनिकेशन कमिशन के चेयरमैन पद पर नियुक्ति की थी। हालांकि पिछले दिनों ऐसी खबरें आई थीं जिसमें कहा जा रहा था कि निक्की और ट्रंप के बीच अफेयर चल रहा है। इस तरह की खबरों को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed