फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   United Nations Security Council imposed sanctions on North Korea

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया पर लगाये नये प्रतिबंध

Tue, 12 Sep 2017 08:18 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Tue, 12 Sep 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
United Nations Security Council imposed sanctions on North Korea
Kim Jong un- Donald Trump

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। चीन और रूस ने भी नई बंदिशों पर सहमति जताई। इस तरह उत्तर कोरिया के खिलाफ नए प्रतिबंध सर्वसम्मति से लगाए गए। उत्तर कोरिया ने तीन सितंबर को छठा और अपना सबसे बड़ा परमाणु परीक्षण किया था।

विज्ञापन


इसी वजह से सुरक्षा परिषद ने उस पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। उत्तर कोरिया का दावा है कि उसने परमाणु बम विकसित कर लिया है और इसे मिसाइल पर लोड किया जा सकता है। प्रतिबंध का मसौदा अमेरिका ने तैयार किया था जिसे चीन और रूस समेत सभी 15 सदस्यों ने मंजूरी दी।
विज्ञापन


पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मतदान से ठीक पहले उत्तर कोरिया को लेकर नरम पड़ा अमेरिका
विज्ञापन
विज्ञापन


नए प्रतिबंधों के जरिए उत्तर कोरिया के आय के स्रोत बंद करने की कोशिश की गई है। उत्तर कोरिया से कपड़ों के निर्यात पर रोक को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा उत्तर कोरिया मौजूदा तय सीमा तक ही कच्चे तेल का आयात कर सकेगा। साल 2006 से संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद उत्तर कोरिया के खिलाफ नौ प्रस्तावों को एकमत से मंजूरी दे चुकी है। 


लगातार परीक्षण
हाल के महीनों में उत्तर कोरिया ने कई मिसाइल परीक्षण किए हैं। ऐसे हथियारों का भी परीक्षण किया गया है जिनकी पहुंच अमेरिका तक है। पिछले दिनों ही उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से एक मिसाइल दागी थी।

पढ़ें: दुनिया की अपराजेय परमाणु ताकत बनकर उभरा उत्तर कोरिया

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इसे अभूतपूर्व खतरा बताया था। उत्तर कोरिया ने प्रशांत महासागर स्थित अमेरिकी क्षेत्र गुआम पर भी मिसाइल हमले करने की धमकी दी है। अगस्त में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के विनाश की धमकी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed