फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   North Korea is an unbeatable nuclear force

दुनिया की अपराजेय परमाणु ताकत बनकर उभरा उत्तर कोरिया

Sun, 10 Sep 2017 04:56 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Sun, 10 Sep 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
North Korea is an unbeatable nuclear force
किम जोंग उन

उत्तर कोरिया ने शनिवार को अपनी स्थापना की 69वीं सालगिरह मनाई। एक ओर जहां अंतरराष्ट्रीय समुदाय उत्तर कोरिया से निपटने की लगातार कोशिशें कर रहा है तो दूसरी तरफ स्थापना दिवस के मौके पर उत्तर कोरिया ने अमेरिका के खिलाफ खड़े होने और एक विश्व स्तरीय सैन्य ताकत की अपनी हैसियत का प्रदर्शन किया है। जापानी समाचार एजेंसी क्योडो की एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया के सबसे प्रभावशाली अखबार 'रोडोंग सिनमुन' ने अपने पहले पन्ने पर देश की तारीफ करते हुए उसे 'अपराजेय परमाणु ताकत' कहा है। 

विज्ञापन


पढ़ें: अड़ियल रुख जारी रखेगा किम जोंग, एक और बैलेस्टिक मिसाइल करेगा लॉन्च
विज्ञापन


उत्तर कोरिया ने हैसियत हासिल की
'रोडोंग सिनमुन' का कहना है कि पहले परमाणु बम, फिर हाइड्रोजन बम और यहां तक कि इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल हासिल करने के बाद उत्तर कोरिया ने ये हैसियत हासिल की है। स्थापना दिवस के मौके पर ज्यादातर कोरियाई अख़बार लोगों से देशभक्ति की अलख जगाए रखने की अपील करते हुए दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडोंग सिनमुन ने अपने संपादकीय में लिखा, दुनिया के नक्शे पर कभी गर्दिश में रहा उत्तर कोरिया अब एक बार फिर से एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र के तौर पर उभर सका है। हमारे आगे का रास्ता कांटों भरा जरूर है, लेकिन उत्तर कोरिया का भविष्य निश्चय ही उज्ज्वल है। एक अन्य अखबार मिंजु जोसान ने एक शक्तिशाली समाजवादी देश के निर्माण के लिए लोगों से देशभक्ति के भाव से समर्पण दिखाने की अपील की है। 


पढ़ें: उत्तर कोरिया-अमेरिका की तनातनी में आखिर क्या करेगा रूस?

ट्रंप के पास विकल्प
इससे पहले गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उत्तर कोरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई उनके प्रशासन की पहली पसंद नहीं है। तीन सितंबर को उत्तर कोरिया ने दावा किया था कि उसने हाइड्रोजन बम का सफल परीक्षण किया है जिसके बाद उसके परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। 

उत्तर कोरिया का दावा था कि ये बम न केवल ताकतवर है बल्कि छोटा भी है और इसे लंबी दूरी की मिसाइलों पर आसानी से फिट किया जा सकता है। बीते महीने अगस्त में उत्तर कोरिया ने लंबी दूरी की एक मिसाइल का परीक्षण किया था जो जापान के उत्तरी होकैदो द्वीप से पूर्व की ओर करीब तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय करते हुए समुद्र में जा गिरी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed