फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   UN starts shifting weapon from colombian rebels shelter homes

कोलंबिया के शिविरों से हटाए जा रहे विद्रोहियों के हथियार

Tue, 01 Aug 2017 12:56 PM IST
एजेंसी, एपी
एजेंसी, एपी Updated Tue, 01 Aug 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
UN starts shifting weapon from colombian rebels shelter homes

संयुक्त राष्ट्र ने उस क्षेत्र से 7,000 से अधिक हथियारों वाले कंटेनरों को हटाना शुरू कर दिया है जहां कोलंबिया के सबसे बड़े विद्रोही समूह के पूर्व लड़ाकों ने अपने हथियार सौंपे थे। ये लड़ाके एक शांति समझौते के तहत नागरिकों के तौर पर अपना जीवन शुरू कर रहे हैं। 

विज्ञापन


कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सैंटोस ने कहा कि कल से शुरू हुआ, हथियार हटाने का यह अभियान जून 2016 में शुरु हुये संघर्ष विराम के समापन का प्रतीक है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से उपलब्ध करायी गयी तस्वीरों में राइफलें काले रंग के प्लास्टिक में लिपटी हुयी कंटेनर के अंदर रखी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


‘रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज ऑफ कोलंबिया’ के करीब 7,000 सदस्यों ने जून के अंत तक अपने हथियार सौंप दिये थे। यह बंदूकें तीन शांति स्मारकों के निर्माण के लिये पिघला दी जाएंगी। कोलंबिया में सशस्त्र संघर्ष पिछले पांच दशक से अधिक समय से जारी है । अभी तक इसमें कम से कम 250,000 लोग मारे गये हैं और करीब 60,000 लोग लापता हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed