{"_id":"59506e564f1c1bc4628b4a4b","slug":"tourist-boat-sink-in-colombia-killed-nine-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलंबिया: 150 लोगों को ले जा रहा जहाज समुद्र में डूबा, 9 लोगों की मौत, 28 लापता","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
कोलंबिया: 150 लोगों को ले जा रहा जहाज समुद्र में डूबा, 9 लोगों की मौत, 28 लापता
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
टूरिस्ट जहाज
- फोटो : AFP
कोलंबिया में रविवार को गुआटेप के पास समुद्र में टूरिस्ट जहाज डूबने से 9 लोगों की मौत हो गई और 28 लोग लापता हो गए। चार डेक वाले इस अलामिनेर पोत में तकरीबन 150 लोग सवार थे। खबर है कि जहाज को डूबने में पांच मिनट से भी कम समय लगा। वहीं, बचाव के लिए समुद्र में छोटी बोटों को उतारने के साथ-साथ घटनास्थल पर हैलीकॉप्टर और गोताधारों को भेजा गया है।
विज्ञापन
#UPDATE Nine dead, 28 missing in Colombia tourist boat sinking https://t.co/k85uonEBNF pic.twitter.com/K3Km2EmtVX
— AFP news agency (@AFP) June 26, 2017विज्ञापन
स्थानीय सरकारी अधिकारी ने एएफपी न्यूज को बताया कि स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है और 20 से ज्यादा लोगों को गुआटेप के अस्पताल में भेजा गया है। वहीं, बचाव कार्य में लगे दमकल कर्मी ने बताया कि जब जहाज डूबा उस वक्त वे पोर्ट के काफी करीब था। लेकिन जहाज के पूरी तरह से डूबने के कारण का अभी तक कोई पता नहीं चला पाया है।
विज्ञापन
गुआटेप एक लोकप्रिय एंडीन रिज़ॉर्ट टाउन है जो खेल और मनोरंजक गतिविधियों के लिए मशहूर है।