{"_id":"5813c09c4f1c1b994fbc4e38","slug":"un-committee-votes-to-initiate-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"UN ने परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध को बातचीत शुरू करने के लिए किया मतदान","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
UN ने परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध को बातचीत शुरू करने के लिए किया मतदान
एजेंसी/संयुक्त राष्ट्र
Updated Sat, 29 Oct 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र महासभा की एक समिति ने विश्व की परमाणु शक्तियों के जबर्दस्त विरोध के बावजूद परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध वाली एक नई संधि पर बातचीत शुरू करने के लिए मतदान किया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रिया, आयरलैंड, मेक्सिको, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील द्वारा प्रस्तुत इस प्रस्ताव को बृहस्पतिवार को 38 के मुकाबले 123 मत से स्वीकार किया गया जबकि 16 अनुपस्थित रहे। यह घटनाक्रम परमाणु शक्तियों के मतदान के लिए ‘नहीं’ करने का माहौल बनाने के कुुछ हफ्ते बाद हुआ है।
विज्ञापन
बिना बाध्यता वाले इस प्रस्ताव में एक नई संधि पर अगले वर्ष मार्च में बातचीत शुरू करने के लिए कहा गया है। इसमें ‘परमाणु हथियाराें के किसी भी प्रयोग के घातक मानवीय परिणामों’ पर गहरी चिंता जताई गई।
विज्ञापन