संयुक्त राष्ट्र ने भारत-पाक से संयम बरतने को कहा, चीन भी टेंशन में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियंत्रण रेखा पर तनाव के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून के शीर्ष सहयोगी ने भारत एवं पाकिस्तान से संयम बरतने और शांतिपूर्ण तरीके से अपने मतभेद सुलझाने को कहा है। नियंत्रण रेखा के उस पार आतंकवादियों के सात ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के मद्देनजर बान की मून के प्रवक्ता स्टीफेन दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ने के मद्देनजर ‘गहरी चिंता के साथ स्थिति पर निस्संदेह नजर रख रहा है।
उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा, ‘भारत एवं पाकिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र के सैन्य पर्यवेक्षक समूह संघर्ष विराम उल्लंघनों के बारे में जानता हैं और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अधिकारियों के संपर्क में है।’
दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र भारत एवं पाकिस्तान की सरकारों से ‘संयम बरतने’ की अपील की है।
भारत, पाक के बीच तनाव से चिंतित: चीन
चीन ने भी भारत और पाकिस्तान के बीच ‘लगातार हो रहे टकराव और तनाव’ को लेकर चिंता जताई है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शेउंग ने शुक्रवार को कहा, ‘भारत और पाकिस्तान का साझा पड़ोसी और दोस्त होने के नाते हम भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार हो रहे टकराव और तनाव को लेकर चिंतित हैं।’
उन्होंने कहा, ‘हम सभी संबंधित पक्षों से संयम बरतने और तनाव को बढ़ाने वाली गतिविधियां नहीं करने का अनुरोध करते हैं।’ उन्होंने कहा कि चीन को उम्मीद है कि दोनों पक्ष बातचीत और परामर्श के जरिए अपने मतभेदों का उचित समाधान निकाल लेंगे।