फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Uber hide data leak information of 57 million people for one year pay money to hackers also

Uber ने एक साल तक छुपाई 5.7 करोड़ उपभोक्ताओं का डाटा हैक होने की बात, हैकरों को भी दिए पैसे

Thu, 23 Nov 2017 10:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 23 Nov 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
Uber hide data leak information of 57 million people for one year pay money to hackers also
उबर

एप आधारित टैक्सी बुकिंग सेवा देने वाली कंपनी उबर ने कहा कि हैकरों ने उसके प्लेटफॉर्म पर जुड़े 5.7 करोड़ उपभोक्ताओं और ड्राइवरों का निजी डाटा चुराया है। यह बात एक साल तक छुपाई गई।

विज्ञापन

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दारा खोसरोवशही ने एक बयान में कहा, ‘ऐसा कुछ भी नहीं होना चाहिए था और मैं इसके लिए कोई बहाना नहीं बनाऊंगा।

यह भी पढ़ें: कैब सर्विस देने वाली Uber अपने ग्राहकों के लिए लाने जा रही ये बड़ी सुविधा
विज्ञापन


खोसरोवशही के अनुसार उबर सूचना सुरक्षा दल के दो सदस्य को मंगलवार को ही तत्काल प्रभाव से कंपनी से निकाल दिया है। इन दोनों ने समय पर उपभोक्ताओं को जानकारी नहीं दी कि उनका डाटा चुराया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें हाल ही में केवल इतना पता चला है कि किसी बाहरी व्यक्ति ने कंपनी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले क्लाउड सर्वर की सुरक्षा में सेंध लगाकर बड़ी मात्रा में डाटा डाउनलोड कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उबर के अनुसार चुराई गई जानकारियों में उपभोक्ताओं के नाम, ई-मेल एड्रेस, मोबाइल नंबर और करीब छह लाख ड्राइवरों के नाम और उनके लाइसेंस नंबर चोरी किए गए हैं। बावजूद इसके उपभोक्ताओं और चालकों को सूचना नहीं दी गई जिनकी सूचनाओं को खतरा था।

हैकरों को 65 लाख रुपये दिए

Uber hide data leak information of 57 million people for one year pay money to hackers also
उबर
सूत्रों का कहना है कि इस बात की जानकारी मिलने का बाद उबर ने चोरी किए गए डाटा को नष्ट करने के लिए हैकरों को 65 लाख रुपये का भुगतान भी किया। इस बारे में मैकैफे लैब के वीपी विन्सेंट वीफर ने कहा, ‘डाटा चोरी की सूचना साझा करने में काफी लंबा समय लिया गया है।’ वीफर ने हैकरों को भुगतान करने के निर्णय को असामान्य बताया और सवाल उठाया कि क्या यह बुद्धिमानी है। उन्होंने कहा कि क्या आप चोरों पर भरोसा कर सकते हैं कि उन्होंने किसी भी प्रकार से डाटा को कॉपी या लीक नहीं किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed