{"_id":"5726e96e4f1c1bfa525cd6c4","slug":"u-s-republican-presidential-candidate-donald-trump-comments-on-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हम चीन को अमेरिका का रेप करने की अनुमति नहीं दे सकते'","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
'हम चीन को अमेरिका का रेप करने की अनुमति नहीं दे सकते'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 02 May 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : REUTERS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर फिर से हमला बोला है। बीते रविवार उन्होंने चीन के साथ अमेरिका के व्यापार घाटे की तुलना करते हुए ट्रंप ने कहा कि जब वो राष्ट्र्पति बनेंगे तो चीन को तरीके से संभालेंगे। ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि चीन अमेरिका का रेप कर रहा है जो लंबे समय तक जारी नहीं रह सकता।
विज्ञापन
ये बाते ट्रंप ने इंडियाना में रैली संबोधित करे हुए कही। चीन पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने कहा कि 'हम लोग चीन को अमेरिका का रेप करने की अनुमति नहीं दे सकते। वे हमारे साथ क्या कर रहे हैं?'
विज्ञापन
गौरतलब है कि ट्रंप चीन को अमूमन निशाने पर लेते रहते हैं। ट्रंप ने कहा चीन अमेरिकी व्यापार की हत्या कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि चीन और अमेरिका का संबंध रेप करने वाले और रेप पीड़िता का है। ट्रंप ने अपने सभी चुनावी रैलियों में पहली बार 'रेप' शब्द का इस्तेमाल किया है। इससे पहले उन्होंने 2011 में कहा था कि 'चीन हमारे देश का रेप कर रहा है।'
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि 'मैं चीन के संबंध में गुस्से में नहीं हूं लेकिन अमेरिकी नेताओं ने अपना सामर्थ्य खो दिया है और वे नकारे हो गए हैं।' उन्होंने कहा कि हम लोग हर तरफ से पिछड़ रहे हैं लेकिन हमारे पास कार्ड्स है जिसे भूलना नहीं चाहिए। हम गुल्लक की तरह हो गए हैं जिसे लूटा जा रहा है। हमारे पास कार्ड्स हैं और हमारे पास चीन से ज्यादा ताकत है।