फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   U.S. preparing sanctions on Iran over ballistic missile program: sources

अमेरिका फिर ईरान पर प्रतिबंध की कर रहा तैयारी

Thu, 31 Dec 2015 07:40 PM IST
Updated Thu, 31 Dec 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
U.S. preparing sanctions on Iran over ballistic missile program: sources

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का प्रशासन ईरान पर फिर से प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। यह प्रतिबंध ईरान पर बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को फिर से शुरू करने के कारण लगाए जाने की खबर है।

विज्ञापन


वॉल स्ट्रीट जनरल की खबर के मुताबिक अमेरिकी प्रशासन के प्रतिबंध के दायर में 12 इंटरनेशनल कंपनियां आ सकती हैं। यह कंपनियां ईरान, हांग-कांग और यूएई से संबंधित हैं। जो ईरान को बैलिस्टिक मिसाइल बनाने में मदद कर रही हैं।
विज्ञापन


आपको बताते चले कि अमेरिकी सरकार का वित्त विभाग ईरान पर यह प्रतिबंध लगाने का विचार कर रहा है। इससे पहल जुलाई में ईरान और दुनिया के छह बड़ी सुपरवार देशों के बीच न्यूक्लियर एग्रीमेंट हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान के अधिकारियों का कहना है कि देश के सर्वोच्च नेता के मुताबिक अमेरिका अगर इस तरह की कोई पेनाल्टी लगाता है तो यह न्यूक्लियर एकॉर्ड का उल्लंघन होगा।

ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम शुरू कर दिया

U.S. preparing sanctions on Iran over ballistic missile program: sources

ओबामा प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि अक्टूबर में एक बार फिर से ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम शुरू कर दिया है। अभी हम इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के हितों को ध्यान में रखकर इस पर आगे निर्णय लिया जाएगा।

ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को एक सयुंक्त राष्ट्र संघ की टीम अध्ययन कर रही है। बताया जा रहा है कि ईरान ने 15 दिसंबर को एक मीडियम रेंज के रॉकेट का परीक्षण किया है।

यह रॉकेट न्यूक्लियर क्षमता से लेस बैलिस्टिक मिसाइल को ले जाने में समर्थ है। अधिकारियों का मानना है कि अगर अभी ईरान पर इस तरह को कोई भी प्रतिबंध अमेरिका लगाता है तो रूस और चीन इस बात का विरोध करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed