{"_id":"573ecbe44f1c1b0f25ac7710","slug":"u-s-house-seeks-to-tighten-restrictions-on-pakistan-aid","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी सांसदों ने कहा, 'पाकिस्तान को सैन्य सहायता रोकी जाए'","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी सांसदों ने कहा, 'पाकिस्तान को सैन्य सहायता रोकी जाए'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 20 May 2016 02:03 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान को सैन्य सहायता रोकी जाए
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी सांसदों ने पाकिस्तान को दी जाने वाली सैन्य मदद को रोकने की वकालत की है। अमेरिकी सांसदों ने डिफेंस पॉलिसी बिल के जरिए ऐसे प्रतिबंध लगाने की बात कही है। यह बात तब सामने आई है जब पाकिस्तान सरकार अफगानिस्तान के हक्कानी आतंकी समूह पर काबू पाने में असफल होता दिख रहा है। इसे के चलते अमेरिकी सांसद ऐसा प्रस्ताव लाने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
अमेरिका के सांसदों ने 602 अरब डॉलर के नेशनल डिफेंस अथॉर्टिराइजेशन एक्ट को पास करने के दौरान अमेरिका को दी जाने 450 मिलियन डॉलर की मदद को रोकने की बात कही है। ऐसा तब किया गया है जब अफगानिस्तान में हक्कानी आतंकी समूह अमेरिकी सेना के लिए खतरे की घंटी बजा रहा है।
विज्ञापन
अमेरिकी सरकार ने पाकिस्तान को दी जाने मदद को लेकर वार्षिक बिल में तीन संशोधन किए थे और तीनों संशोधन सर्वसम्मति के साथ पास हो गए। अमेरिका की तरफ से किए गए संशोधन में हक्कानी समूह के खिलाफ पाकिस्तान की तरफ से कार्रवाई न किया जाना।
विज्ञापन
आर्थिक मदद मिलने के बाद भी पाकिस्तान की सेना का आतंकी समूह के खिलाफ कार्रवाई करने में प्रयोग न करना और पाकिस्तानी डॉक्टर शकील अफरीदी को रिहा न करने को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए। शकील अफरीदी को सीआईए की मदद करने वाला माना जाता है। पाकिस्तान का मानना है कि ओसामा बिन लादेन का पता लगाने में शकील ने मदद की थी। पाकिस्तान ने अफरीदी को 33 साल की सजा सुनाई है।