{"_id":"70736d5f12e1f4aebcabd2e41e082673","slug":"two-cops-killed-in-new-york-a-city-of-usa-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: दो पुलिस वालों की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
US: दो पुलिस वालों की गोली मारकर हत्या
Updated Sun, 21 Dec 2014 07:53 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क में एक बंदूकधारी ने दो पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस के अनुसार बाद में बंदूकधारी ने खुद को भी गोली मार ली।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों की हत्या की ये घटना शनिवार दोपहर बाद की है। बंदूकधारी ने पुलिस अधिकारियों पर गोलियां उस वक्त चलाईं जब वो दोनों पेट्रोलिंग गाडी के अंदर बैठे थे।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क पुलिस के प्रमुख बिल ब्रैटन का कहना है कि पुलिस अधिकारियों की वर्दी को देखकर उन्हें निशाना बनाया गया है। ब्रैटन ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को मारने के पहले न तो कोई 'चेतावनी दी गई और न ही कोई उकसाने वाली घटना हुई थी'।
विज्ञापन
अमरीका में पिछले दिनों काले लोगों की मौत के मामले में गोरे पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई न करने को लेकर काफी गुस्सा भडक गया था और लोगों ने प्रदर्शन किए थे।
गोली लगने के बाद दोनों अधिकारियों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि गोली मारने के बाद बंदूकधारी सबवे स्टेशन की ओर भागा और उसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।
दोनों मृत पुलिस अधिकारियों के नाम ली वेनजिन और रफेल रमोस जबकि मारने वाले बंदूकधारी का नाम इस्माइल ब्रिंस्ले बताया जा रहा है जिनकी उम्र 28 साल बताई जा रही है। न्यूयॉर्क पुलिस पर इस तरह का जानलेवा हमला इससे पहले साल 2011 में हुआ था।