फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Two chinese fighter plane intercept us plane at south china sea

चीन के दो लड़ाकू विमानों ने अमेरिकी विमान को बाधा पहुंचाई

Sat, 27 May 2017 01:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: sharad mishra
amarujala.com- Presented by: sharad mishra Updated Sat, 27 May 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
Two chinese fighter plane intercept us plane at south china sea
चीन के लड़ाकू विमान
चीन के दो लड़ाकू विमानों ने अमेरिका की नौसेना की निगरानी करने वाले विमान को दक्षिण चीन सागर में बाधा पहुंचाई। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने यह जानकारी दी है। पेंटागन ने कहा कि एक सप्ताह में यह दूसरी बार है जब चीन के विमान ने इस तरह का उल्लंघन किया है। अधिकारी के अनुसार अमेरिकी पी-3 ओरियान निगरानी विमान दक्षिण चीन सागर में हांगकांग से 150 मील दूर इंटरनेशन एयरस्पेस में उड़ान में था। इस दौरान चीन के विमानों ने बाधा पहुंचाई। रक्षा अधिकारी ने कहा कि चीन का जे-10 लड़ाकू विमान अमेरिकी विमान से महज 200 यार्ड की दूरी में 100 फीट की उड़ान पर था।
विज्ञापन

 
दूसरा चीनी लड़ाकू विमान पी-3 के 750 यार्ड के दायरे में था। अधिकारियों ने इस तरह की उड़ानों पर और अधिक जानकारी देने से इनकार किया। नेवी कमांडर गैरी रॉस ने कहा कि अमेरिकी पी-3‌ विमान इंटरनेशनल स्पेस में उड़ रहा था। उन्होंने कहा कि अमेरिका इसे गंभीरता से लेते हुए इस पर चीन के अधिकारियों से बात करेगा।  
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दक्षिण चीन सागर पर अधिकार को लेकर चीन और अमेरिका के बीच विवाद है। चीन को अपने क्षेत्र में अमेरिकी अतिक्रमण की आशंका है। अमेरिका ने हालांकि इस तरह के अतिक्रमण से इनकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed