{"_id":"58e81c394f1c1b1a205b5628","slug":"twitter-filed-case-against-donald-trump-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाइट हाउस ने मांगी यूजर्स डिटेल, ट्विटर ने सरकार के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
व्हाइट हाउस ने मांगी यूजर्स डिटेल, ट्विटर ने सरकार के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
amarujala.com, Presented By :संदीप भ्ाट्ट
Updated Sat, 08 Apr 2017 08:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विटर ने अमेरिकी सरकार द्वारा मांगी गई कुछ यूजर्स की जानकारी मुहैया कराने से इंकार कर दिया। साथ ही इस सोशल साइट ने सरकार के खिलाफ मुकदमा दायर कर इस पर अदालत से समर्थन भी मांगा है। दर्असल, इसके पीछे ट्रंप प्रशासन दलील दे रहा है कि ये यूजर्स असहमति व्यक्त करने वाले संघीय कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
ट्विटर ने दायर मुकदमे में खुलासा किया है कि गृह सुरक्षा विभाग और अमेरिका सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा ने उसके ‘एट एलटीयूएससीआईसी’ अकाउंट चलाने वाले यूजर की जानकारी मांगी थी। अकाउंट संचालक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की लगातार आलोचना कर रहा है।
विज्ञापन
यह मुकदमा इस बात का संकेत है कि सरकारी जानकारी को लीक करने वालों को पकड़ने के लिए सोशल नेटवर्क और अमेरिकी प्रशासन के बीच यह लड़ाई लंबी चल सकती है। यह ट्विटर अकाउंट कथित तौर पर गृह सुरक्षा विभाग की अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा इकाई के एक या कई मौजूदा कर्मचारी चला रहे हैं।
विज्ञापन
यह हैंडलों में से एक है जो ट्रंप के जनवरी में राष्ट्रपति पद पर बैठने के बाद बनाए गए हैं। इन हैंडलों ने कई बार ऐसे डेटा को प्रकाशित किया है, जिसे नया प्रशासन दबाना या आधिकारिक वेबसाइट से हटाना चाहता था। ट्विटर ने कैलिफरेनिया की फेडरल अदालत में मुकदमा दायर किया है।