फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   tv viewing linked to lower sperm count

ज्यादा टीवी देखोगे तो घटेंगे शुक्राणु?

Wed, 06 Feb 2013 11:40 AM IST
Updated Wed, 06 Feb 2013 11:40 AM IST
विज्ञापन
tv viewing linked to lower sperm count

ऐसे पुरुष जो कसरत तो बहुत कम करते हैं लेकिन घंटों टीवी देखने में बिता देते हैं, उनके लिए इस शोध के नतीजे चौंकाने वाले सकते है।

विज्ञापन


इस शोध के मुताबिक खाली समय टीवी देख कर बिताने वाले पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या कम हो जाती है।

'ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्टस मेडिसन' में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक पुरुष के लिए एक हफ्ते में बीस घंटे से ज्यादा टीवी देखना खतरनाक है।

ये शोध लगभग दो सौ छात्रों पर किया गया। हालांकि कम से कम 15 घंटे ये ज्यादा की कसरत से पुरुष के वीर्य की गुणवत्ता बेहतर होती है।

शोधकर्ताओं का ये भी कहना है कि शुक्राणुओं की संख्या घटने और संभावित कारणों को समझने के लिए और अध्ययन किए जाने की जरूरत है।

कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि संतान के इच्छुक लोगों को ऐसे खेलों से दूर रहना चाहिए जो उनके शुक्राणु को नुकसान पहुंचा सकते है।

कुछ दूसरे अध्ययनों से संकेत मिलते हैं कि बहुत ज्यादा समय मोटर साइकिल की सवारी या फिर तंग कपड़े पहन कर लंबी दूरी तक दौड़ना भी अच्छा नहीं है। ठीक इसी तरह, तंग अंडरवियर पहने वाले लोगों को भी कम शुक्राणु के स्तर के साथ जोड़ कर देखा गया है।

गतिहीन जीवन शैली
नवीनतम अध्ययन में हार्वर्ड स्कूल के शोधकर्ताओं ने न्यूयॉर्क के एक विश्वविद्यालय में पढ़ रहे 189 युवा छात्रों से पूछा कि वो कितने घंटे टीवी देखने में बिताते हैं और कितने घंटे शारीरिक गतिविधि करते हैं। जिन लोगों पर शोध किया गया उनकी उम्र 18 और 22 के बीच थी।
विज्ञापन

sperm

प्रयोगशाला विश्लेषण के लिए इन सभी से शुक्राणु का नमूना देने के लिए कहा गया। जब शोधकर्ताओं ने शुक्राणु परीक्षण के नतीजों का मिलान किया तो पाया कि गतिहीन जीवन शैली वाले पुरुषों में कम शुक्राणु थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे पुरुष जो सप्ताह में 15 घंटे या उससे अधिक समय तक शारीरिक रूप से सबसे अधिक सक्रिय थे, उदाहरण के तौर पर फुटबॉल, बेसबॉल या बास्केटबॉल के जरिए व्यायाम करते थे, उनमें शुक्राणुओं की संख्या कम शारीरिक रूप से सक्रिय लोगों की तुलना में 73 फीसदी अधिक थी। जो लोग सप्ताह में कम से कम 20 घंटे या फिर लंबे समय तक टीवी देखते है उनमें शुक्राणुओं की संख्या उन लोगों के मुकाबले 44% कम थी, जो कम टीवी देखते हैं।

सुझाव

हालांकि इन पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या इतनी भी कम नही थी कि डॉक्टर उन्हें नपुंसकता की श्रेणी में रख सकें। शोधकर्ताओं का कहना है कि उनके निष्कर्ष निर्णायक नहीं बल्कि सुझाव है। जो पुरुषों प्रजनन क्षमता में सुधार करना चाहते हैं उन्हें शारीरिक व्यायाम को बढ़ाना चाहिए।


वैसे ये अभी साफ नही है कि सोफे पर बैठ कर टीवी देखने से ही शुक्राणुओं की संख्या कम क्यों हो सकती है। शुक्राणु वृद्धि के लिए ठंडी परिस्थितियां अनुकूल होती हैं। अंडकोश की थैली गर्म होने पर इनकी वृद्धि घट जाती है।

हांलाकि मोटापा भी प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकता है, लेकिन जिन पुरुषों पर शोध किया गया उनमें से अधिकांश मोटापे के शिकार नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed