फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump To Seek Changes In H-1B Visa Programme

बढ़ेंगी भारतीयों की मुश्किलें, एच-1 बी वीजा के कार्यकारी आदेश पर ट्रंप आज करेंगे साइन

Tue, 18 Apr 2017 12:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Tue, 18 Apr 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
Trump To Seek Changes In H-1B Visa Programme
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Getty Images, File Photo

भारतीयों सहित बाकी देशों के नागरिकों के लिए अमेरिका जाने का सबसे लोकप्रिय एच-1 बी वीजा प्रोग्राम में बदलाव किए जाने वाला है। अमेरिका की आव्रजन नीतियों को सुधारने का वादा कर सत्ता में आए डोनाल्ड ट्रंप मंगलावर को एच-1 बी वीजा प्रोग्राम में बदलाव के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे।

विज्ञापन


यह कार्यकारी आदेश संघीय एजेंसियों को उच्च-कुशल नौकरियों को भरने के लिए अमेरिका में विदेशी वर्कर्स को लाने के लिए इस्तेमाल होने वाले अस्थायी वीजा कार्यक्रम में बदलाव की सिफारिश के लिए निर्देशित करेगा।
विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने व्हाइट हाउस में रिपोर्टर्स से बातचीत में बताया कि ट्रंप 'बाई अमेरिकन एंड हायर अमेरिकन' आदेश का संघीय अनुबंधों में अमेरिकी उत्पादों की खरीद को बढ़ाने के लिए सरकारी खरीद प्रैक्टिस में बदलाव के लिए भी उपयोग करेंगे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप के राष्ट्रपति पद पर 100 दिन पूरे होने वाले हैं

Trump To Seek Changes In H-1B Visa Programme
सांकेतिक चित्र

ट्रम्प का एच-1 बी वीजा प्रोग्राम में बदलाव उनके द्वारा चलाए गए 'अमेरिका फर्स्ट' अभियान के दौरान किए गए वादों को लागू करने के तौर पर देखा जा रहा है। इस अभियान में ट्रंप ने अमेरिकी अप्रवासी नीतियों में सुधार और अमेरिकी उत्पादों की खरीद को प्रोत्साहित करने का वादा किया था।

माना जा रहा है कि चूंकि ट्रंप के राष्ट्रपति पद पर 100 दिन पूरे होने वाले हैं, इस दौरान उनके द्वारा उठाए गए कदमों में कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है, इसलिए वह कार्यकारी आदेश का इस्तेमाल कर रहे हैं। अमेरिकी सरकार हर साल लॉटरी के जरिए 65,000 वीजा देती है। इसके अलावा ग्रेजुऐट छात्रों को भी 20,000 दिए जाते हैं। 

हर साल अमेरिका का एच-1 बी वीजा हासिल करने के लिए विदेशी नागरिक बड़ी संख्या में आवेदन करते हैं। लेकिन इस बार आवेदनकर्ताओं की संख्या में काफी कमी आई है। अमेरिकी नागरिकता और आप्रवासन सेवा के अनुसार, 2016 में एच -1 बी वीसा के लिए आवेदनों की संख्या 2 लाख 36 हजार थी, जो इस साल घटकर सिर्फ 1 लाख 99 हजार रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed