फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   trump targets migrants, people entering illegally will be arrested

ट्रंप ने प्रवासियों पर तरेरी आंखें, अमेरिका में अवैध रूप से घुसने वालों को किया जाएगा गिरफ्तार 

Wed, 17 Oct 2018 01:14 PM IST
भाषा
भाषा Updated Wed, 17 Oct 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
trump targets migrants, people entering illegally will be arrested
डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रवासियों के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अमेरिका में अवैध रूप से घुसने वालों को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया जाएगा और फिर वापस उन्हें उनके देश भेज दिया जाएगा। 

विज्ञापन


ट्रंप की ओर से यह धमकी मध्य अमेरिकी देशों- होंडुरास, ग्वाटेमाला और अल सल्वाडोर को दी गयी है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि इन देशों ने अपने यहां से अमेरिका आ रहे प्रवासी समूह को नहीं रोका तो अमेरिका से मिलने वाली विदेशी सहायता बंद कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति की ओर से यह चेतावनी ऐसे समय दी गयी है जब खबरें आ रही हैं कि होंडुरास से करीब 1600 लोगों के एक समूह ने अमेरिका की ओर कूच किया है। 

करीब 1600 लोगों के इस समूह का गठन शनिवार को होंडुरास के सेन पेड्रो सूला शहर में हुआ था। सोमवार को यह समूह ग्वाटेमाला को पार कर गया। ग्वाटेमाला ने मंगलवार को इसके कुछ समन्वयकों को हिरासत में लिया था, हालांकि समूह के अन्य सदस्य नहीं रुके और ग्वाटेमाला को पार करके अमेरिका के लिए बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा,  'जो कोई भी अमेरिका में अवैध तरीके से दाखिल होगा, उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा, हिरासत में लिया जायेगा और फिर उसे उसके देश वापस भेज दिया जायेगा।'

उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार ने तीन देशों- होंडुरास, ग्वाटेमाला और अल सल्वाडोर को बता दिया है कि यदि उन्होंने अपने नागरिकों को अमेरिका में घुसने की अनुमति दी तो सारी मदद रोक दी जाएगी। 

ट्रंप ने दूसरे ट्वीट में कहा, 'हमने तीनों देशों को सूचित कर दिया है कि यदि उन्होंने अपने नागरिकों या फिर किसी अन्य को अपने सरहदों को पार करके अवैध तरीके से अमेरिका में घुसने की अनुमति दी तो सभी सहायता रोक दी जाएगी।'  अमेरिका ने 2017 में ग्वाटेमाला को 24.8 करोड़ डॉलर, होंडुरास को 17.5 करोड़ डॉलर और अल सल्वाडोर को 11.5 करोड़ डॉलर की मदद दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed