फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   trump said, This is the silence before the storm

अमेरिका के राष्ट्रपति बोले- ये तूफान से पहले का सन्नाटा है

Fri, 06 Oct 2017 03:56 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Fri, 06 Oct 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
trump said, This is the silence before the storm
trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ये तूफान से पहले का सन्नाटा है। ट्रंप ने ये बात सेना के आला अफसरों से मुलाकात के बाद कही। हालांकि उन्होंने इसके अलावा और कुछ नहीं कहा। ईरान के साथ परमाणु समझौते को रोकने की ट्रंप की योजना से जुड़ी खबरों के कुछ ही घंटों के भीतर उन्होंने ये इशारा दिया। 

विज्ञापन


पढ़ें: अमेरिका में 'नाटे' तूफान ने मचाई भारी तबाही, 22 लोगों की मौत
विज्ञापन


ट्रंप जिस तूफान का जिक्र कर रहे थे कि उसका संबंध उत्तर कोरिया से अमेरिका से बढ़े तनाव को लेकर भी हो सकता है। इससे पहले सेना के सीनियर अफसरों से ट्रंप ने कहा कि उन्हें भविष्य में कई तरह के सैनिक विकल्प मुहैया कराए जाने की उम्मीद है और वो भी तेजी से व्हाइट हाउस में सेना अधिकारियों और उनकी पत्नियों के साथ फोटो सेशन के बाद ट्रंप ने कहा, ये तूफान से पहले का सन्नाटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पत्रकारों ने उनसे इसका मतलब पूछा तो ट्रंप का जवाब था, आपको पता चल जाएगा। मौजूदा हालात में ट्रंप प्रशासन का इशारा दो देशों की तरफ हो सकता है- उत्तर कोरिया और ईरान। दोनों देशों के अपने परमाणु कार्यक्रम हैं। सेना के अधिकारियों के साथ ट्रंप की मुलाकात के दौरान इन दोनों देशों पर बात हुई। ट्रंप ने ईरान पर समझौते की भावना के अनुसार काम न करने का आरोप लगाया है।

पढ़ें: अमेरिकी राजनीति में चर्चित हो रही ट्रंप की बिटिया की जिंदगी का एक पहलू ये भी था 

ईरान और अमेरिका के बीच ये समझौता पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान हुआ था। साल 2015 का ये समझौता ईरान को उसके परमाणु कार्यक्रम से रोकने के लिए किया गया था। ट्रंप ने इस समझौते के बारे में कहा है कि ये उन सबसे खराब समझौतों में से एक है, जो उन्होंने अब तक देखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed