फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump's wife sued on Daily Mail

ट्रंप की पत्नी ने डेली मेल और ब्लॉग पर ठोका मुकदमा

Sat, 03 Sep 2016 04:55 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
एजेंसी/वाशिंगटन Updated Sat, 03 Sep 2016 04:55 AM IST
विज्ञापन
Trump's wife sued on Daily Mail
trump - फोटो : getty

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने ब्रिटिश अखबार डेली मेल और अमेरिका के एक ब्लॉग पर 15 करोड़ अमेरिकी डॉलर का मुकदमा ठोक दिया है। अखबार और ब्लॉग की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि मेलानिया ने 1990 के दशक में देह व्यापार में एस्कॉर्ट के रूप में काम किया था।

विज्ञापन


दोनों मीडिया संस्थानों ने इस बारे में अपनी रिपोर्ट वापस ले ली है और माफी भी मांगी है। मगर मेलानिया के वकील का कहना है कि वे इनके खिलाफ मुकदमा वापस नहीं लेंगे। वकील चार्ल्स हार्डर ने बयान जारी कर कहा है कि इन मीडिया संस्थानों ने ट्रंप की पत्नी के बारे में कई बयान दिए हैं, जो 100 फीसदी झूठे हैं और इनसे उनकी निजी व पेशेवर प्रतिष्ठा को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा, ‘बचाव पक्ष ने बिना किसी स्पष्टीकरण के अमेरिका और दुनियाभर के  लाखों लोगों के बीच अपनी झूठी बातों का प्रसारण किया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

मेलानिया का सख्त रुख बरकरार

Trump's wife sued on Daily Mail

​वकील ने कहा कि इन्होंने कई झूठ बोले और उनमें से एक झूठ यह था कि मेलानिया ट्रंप अपने पति से मिलने से पहले 1990 के दशक में एक ‘एस्कॉर्ट’ के रूप में काम करती थीं। हार्डर ने बताया कि इस रिपोर्ट से मेलानिया को बहुत नुकसान पहुंचा है। इसीलिए मीडिया संस्थानों के खिलाफ 15 करोड़ डॉलर का मुकदमा दायर किया गया है।

मुकदमा एक सितंबर बृहस्पतिवार को मेरीलैंड अदालत में दायर किया गया था। मुकदमा दायर होने के कुछ ही देर बाद, ‘डेली मेल’ और ‘टारप्ले डॉट नेट’ ने बयान जारी करके अपनी रिपोर्ट वापस ली और इन्हें छापने के लिए मेलानिया से माफी भी मांगी। मगर दूसरी तरफ मेलानिया का सख्त रुख बरकरार है।

हार्डर ने ‘सीएनएन’ को कहा है कि ‘डेली मेल’ के रिपोर्ट वापस लेने के बावजूद मेलानिया मुकदमा वापस नहीं लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed