{"_id":"5ad20a364f1c1b350a8b481d","slug":"trump-relationship-with-porn-star-stormy-daniels-can-open-today-in-us-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: ट्रंप की निजी जानकारियां सार्वजनिक होने का खतरा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका: ट्रंप की निजी जानकारियां सार्वजनिक होने का खतरा
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
Updated Sat, 14 Apr 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AFP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी न्याय मंत्रालय के मुताबिक ट्रंप के निजी वकील माइकल कोहेन को इन दिनों आपराधिक जांच का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर राष्ट्रपति के सलाहकारों का मानना है कि उनके निजी वकील पर लगे भ्रष्टाचार के कई आरोपों की जांच की सुई डोनाल्ड ट्रंप के लिए ज्यादा बड़ा खतरा साबित हो सकती है।
विज्ञापन
यह अमेरिकी चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की जांच करने वाले विशेष वकील रॉबर्ट मुलर से भी बड़ा खतरा बन गया है, क्योंकि इससे ट्रंप की कई निजी जानकारियां सार्वजनिक हो सकती हैं। ट्रंप के निजी वकील माइकल कोहेन की न्यूयॉर्क अदालत में पेशी के दौरान इस सप्ताह उनके दफ्तर से जब्त फाइलों को पढ़ने से रोकने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
पोर्न स्टार स्टार्मी डेनियल्स के आरोपों पर कोहेन के दफ्तर से एफबीआई द्वारा जब्त फाइलों को लेकर ट्रंप ने नाराजगी भी जताई थी। लेकिन आज कोर्ट रूम में फाइलों को पढ़ने के दौरान जो ड्रामा हुआ उसमें ट्रंप ने खुद को किसी भी प्रतिक्रिया से अलग कर लिया। फाइलों को पढ़े जाने पर कोहेन के वकीलों ने अदालत से एक अस्थायी रोक का आदेश देने के लिए कहा, जबकि कोहेन खुद अदालत में पेश नहीं हुए।
विज्ञापन
कोहेन के दफ्तर से जब्त दस्तावेज उनके और राष्ट्रपति के रिश्तों के बारे में निजी और कारोबारी खुलासे भी करते हैं। कोहेन करीब एक दशक से भी अधिक समय से डोनाल्ड ट्रंप के सबसे भरोसेमंद वकील रहे हैं।
इस दौरान चुनाव प्रचार से लेकर ट्रंप को कई स्कैंडलों में बचाने और महिलाओं से रिश्तों आदि के बारे में भी दस्तावेजों में कई जानकारियां मौजूद हैं। इसीलिए छापों के बाद ट्रंप भी असहज हैं, क्योंकि इन दस्तावेजों में ट्रंप के बारे में कई निजी जानकारियों के सार्वजनिक होने से ट्रंप परेशानी में पड़ सकते हैं।