{"_id":"590972a94f1c1bcc344431fd","slug":"trump-putin-discuss-syria-ceasefire-in-first-talks-since-us-air-strikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने पुतिन को लगाया कॉल, सीरिया हमलों पर दी सफाई","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप ने पुतिन को लगाया कॉल, सीरिया हमलों पर दी सफाई
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Wed, 03 May 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : Africa Times
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरिया में अमेरिकी हवाई हमलों के बाद बढ़े तनाव के मद्देनजर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन से बात की और कहा कि अमेरिका सीरिया में गृहयुद्ध से जूझ रहे नागरिकों को सुरक्षा देना चाहता है। दोनों ने अमेरिका द्वारा सीरिया एयरफील्ड में किए में हमलों के बाद पहली बार फोन पर बात ही। दोनों राष्ट्राध्यक्ष पहली बार जुलाई में रू-ब-रू होंगे।
इसके अलावा दोनों नेता उत्तर कोरिया और मिडल ईस्ट पर भी चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि सीरिया को केमिकल हथियार के कथित हमले के बाद ट्रंप सरकार ने 50 क्रूज मिसाइल का ऑर्डर दिया था। बता दें की बशर-अल-असद को पुतिन का करीबी माना जाता है। हालांकि, दोनों नेताओँ की ओर से कहा गया कि वैश्विक स्तर पर हिंसा कम की जानी चाहिए।
वाइट हाउस और क्रेमलिन द्वारा जारी बयान में कहा गया कि दोनों देश सीरिया की समस्या को सुलझाना चाहते हैं। साथ ही रूसी विदेश मंत्री और अमेरिकी स्टेट सचिव को इस दिशा की संपूर्ण जानकारी अपने राष्ट्रपति को देने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा उत्तर कोरिया के परमाणु और बलिस्टिक मिसाइल परीक्षण भी चिंता का विषय हैं। गौरतलब है कि ट्रंप और पुतिन की पहली मुलाकात जुलाई 7-8 को होने वाले जी-20 समिट के दौरान होगी।