फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump on Attack on Copts in Egypt: 'The Bloodletting of Christians Must End'

ईसाइयों के खिलाफ रक्तपात बंद होना चाहिए: ट्रंप

Sat, 27 May 2017 10:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Sat, 27 May 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Trump on Attack on Copts in Egypt: 'The Bloodletting of Christians Must End'
donald trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिस्र में ईसाइयों पर हुए हमले को ‘बर्बर कत्लेआम’ करार दिया है। ट्रंप ने विभिन्न देशों का आह्वान किया है कि वे ‘सभ्यताओं के खिलाफ युद्धरत आतंकवादियों’ को पराजित करें। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ‘अपने मित्रों, सहयोगियों और साझेदारों को स्पष्ट कर देना चाहता है कि पश्चिम एशिया के ऐतिहासिक ईसाई समुदाय की रक्षा होनी चाहिए।
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईसाइयों को निशाना बनाकर किए जाने वाले रक्तपात पर विराम लगना चाहिए और हत्यारों को हर हाल में सजा मिलनी चाहिए।

मिस्र की राजधानी काहिरा से 250 किलोमीटर दक्षिण में नकाबपोश बंदूकधारियों ने शुक्रवार को कॉप्टिक ईसाई समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें करीब 28 लोगों की मौत हो गई। ट्रंप ने कहा कि आतंकवादी सभ्यता के खिलाफ युद्ध में लगे हुए हैं और जीवन का मूल्य समझने वालों को ही इस बुराई का मुकाबला करना और पराजित करना है। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या ‘मानवता पर आघात’ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed