पहली ही बहस में ट्रंप पर भारी पड़ीं हिलेरी, ट्रंप ने कहा- मेरा माइक्रोफोन खराब था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनावों से ठीक पहले डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप के बीच तीखी बहस हुई। इस पहली बहस में हिलेरी अपने प्रतिद्वंद्वी ट्रंप पर भारी पड़ीं। यह पूरी बहस व्यापार, इराक युद्ध, ट्रंप के टैक्स रिटर्न न भरने और हिलेरी के निजी ई-मेल जैसे मुद्दों पर केंद्रित रही। इस दौरान ट्रंप में लगातार अधीरता व राजनीतिक अनुभवहीनता दिखाई दी, जबकि हिलेरी ने उन्हें महिलाओं के खिलाफ टिप्पणियों पर बुरी तरह से घेरा।
90 मिनट की बहस में ट्रंप ने बार-बार हिलेरी को रोका और तीखे हमले किए। ट्रंप अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी के उस दावे पर ज्यादा कुछ नहीं कह पाए कि उन्होंने पिछले कई सालों से फैडरल टैक्स तक जमा नहीं किया है। जातिवाद और लैंगिक मुद्दों पर ट्रंप ज्यादा कुछ नहीं बोल पाए। ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को अमेरिका में फ्री ट्रेड समझौते के लिए जिम्मेदार बताया और कहा कि इसी कारण देश में रोजगार कमजोर हुआ है।
ट्रंप ने हिलेरी द्वारा अमेरिका में अपराध रोकने के लिए कारगर कदम नहीं उठाने और नार्थ अमेरिकन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की भी आलोचना की। लेकिन तभी हिलेरी ने ट्रंप के खिलाफ एक बड़ा कार्ड खेला और कहा कि उन्होंने कई वर्षों से टैक्स रिटर्न तक जमा नहीं किया है। इस पर भी ट्रंप ज्यादा कुछ नहीं बोल पाए।
इस बीच ट्रंप ने कहा कि ओबामा को आईएस के जन्म और तेल के कुओं पर कब्जे के लिए जिम्मेदार बताया। जबकि हिलेरी ने कहा कि खुद ट्रंप ने एक समय इराक हमले का समर्थन किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप का किसी समय कर्नल गद्दाफी से भी नाता रह चुका है।
निचले स्तर पर भी उतरी डिबेट
हिलेरी ने महिला वोटरों को लुभाने के इरादे से कहा कि ट्रंप ने महिलाओं को सुअर, कामचोर और कुत्ता कहा, ट्रंप ने यह भी कहा कि गर्भवती महिलाएं किसी भी नियोक्ता के लिए सिरदर्द होती हैं और वे पुरुषों के मुकाबले अच्छे वेतन की हकदार नहीं होतीं। ट्रंप इस आरोप का खंडन तक नहीं कर पाए। इस बीच ट्रंप कुछ ‘गलत’ बोलने वाले थे, लेकिन यह कहकर रुक गए कि - ‘नहीं मैं ऐसा नहीं कर सकता।’ बहस के बाद उन्होंने कहा कि वे उनके पति बिल क्लिंटन व उनके अतिरिक्त संबंधों के बारे में बोलने वाले थे, लेकिन उनकी बेटी चेल्सा को दर्शक दीर्घा में देखकर वे चुप हो गए।
राष्ट्रपति पद की पहली बहस में क्लिंटन ने ट्रंप को पछाड़ा
68 वर्षीय हिलेरी क्लिंटन और 70 वर्ष के डोनाल्ड ट्रंप के बीच 90 मिनट की पहली तीखी बहस को अमेरिका के करीब 10 करोड़ लोगों ने टीवी पर देखा। इसके बाद सीएनएन और ओआरसी ने चुनावी सर्वेक्षण के परिणाम घोषित किए।
इस सर्वे में हिलेरी क्लिंटन ने ट्रंप को बुरी तरह पछाड़ते हुए 62 फीसदी वोटरों का रुझान अपने नाम कर लिया। टीवी स्टार और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को मात्र 27 फीसदी वोटरों का ही समर्थन हासिल हो पाया। बहस के दौरान महिलाओं के अपमान और टैक्स चोरी के मुद्दे पर ट्रंप कई बार मुंह की खाकर रह गए थे।
ऐसे हुई ट्रंप-हिलेरी के बीच तीखी बहस और मुद्दे
ट्रंप ने कहा, बहस के दौरान मेरा माइक्रोफोन खराब था
रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के साथ इस तीखी बहस के लिए उन्हें खराब माइक्रोफोन दिया गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि कहीं यह जानबूझकर तो नहीं किया गया था। उन्होंने बहस के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि कमरे के भीतर उनका माइक्रोफोन खराब था। उन्हें इस पर काफी आश्चर्य भी हुआ।
ट्रंप-हिलेरी के बीच तीखी बहस और मुद्दे
इराक युद्ध
हिलेरी क्लिंटन - ट्रंप ने एक समय इराक युद्ध का समर्थन किया था। कर्नल गद्दाफी से एक समय उनका नाता रह चुका है।
रोनाल्ड ट्रंप - जिस तरह अमेरिकी सैनिकों की इराक से वापसी हुई उससे आईएस का जन्म हुआ और तेल कुओं पर आईएस ने कब्जा जमाया।
ई-मेल लीक
हिलेरी क्लिंटन - मैंने सरकारी मेल भेजने के लिए प्राइवेट सर्वर का इस्तेमाल करके गलती की थी।
डोनाल्ड ट्रंप - मैं अपने टैक्स रिटर्न का खुलासा करने को तैयार हूं यदि हिलेरी अपने डिलीट किए 33 हजार ईमेल के डिटेल दे दें।
अर्थव्यवस्था
हिलेरी क्लिंटन - ट्रंप अर्थव्यवस्था के बारे में कुछ जानते तक नहीं, उन्होंने अपने पिता से करोड़ों डॉलर का ऋण लेकर बिजनेस शुरू किया था।
रोनाल्ड ट्रंप - मैंने अपने पिता से छोटा सा लोन लिया था, आज मेरी कंपनी अरबों डॉलर की बन गई है।
रोजगार
हिलेरी क्लिंटन - हम एक करोड़ नए रोजगार लाएंगे। कोशिश करेंगे कि अमीरों से ज्यादा टैक्स लिया जाए।
रोनाल्ड ट्रंप - हमारी नीति की वजह से दूसरे देश हमसे रोजगार चुराकर ले जाते हैं, जबकि हमें अपने रोजगार को यहीं रोकना होगा।
गन कल्चर
हिलेरी क्लिंटन - अमेरिका में हथियार रखने के अधिकार पर रोक लगनी चाहिए। इसके लिए पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत है।
रोनाल्ड ट्रंप - गन कल्चर को जारी रहना चाहिए। लेकिन पुलिस के पास किसी को भी रोकने और तलाशी लेने का अधिकार होना चाहिए।