फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump gives US navy more freedom in South China Sea

ट्रंप ने दी अमेरिकी नेवी को फुल फ्रीडम, चीन की बढ़ी SCS पर बेचैनी

Sun, 23 Jul 2017 05:56 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार Updated Sun, 23 Jul 2017 05:56 AM IST
विज्ञापन
Trump gives US navy more freedom in South China Sea
Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के लिए दक्षिण चीन सागर को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ट्रंप ने अपनी नौसेना को फ्री हैंड दे दिया है जिससे चीन पूरी तरह से दवाब की स्थिति में आ गया है। ट्रंप के इस फैसले से पेइचिंग के दक्षिण चीन सागर पर दावेदारी पेश करने को बड़ी चुनौती मिली है। दरअसल, चीन के अलावा पांच अन्य देश वियतनाम, मलयेशिया, इंडोनेशिया, ब्रुनेई और फिलिपिंस दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा जताते हैं।

विज्ञापन


अमेरिका के इस कदम से चीन की बढ़ती नौसेना दक्षिण चीन सागर में ही उलझी रहेगी और चीन पर भारत और जापान जैसे दूसरे देशों के साथ सीमा विवाद के मसले पर दवाब पड़ेगा। वह भी ऐसे समय में जब सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी अपने कॉन्क्लेव की तैयारी में लगी हुई है जिसमें कई बड़े राजनैतिक बदलाव होने वाले हैं।
विज्ञापन


अमेरिका रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने एक प्लान पेश किया है जिसमें अमेरिकी नौसेना के जहाज दक्षिण चीन सागर में पूरे एक साल के लिए तैनात रहेंगे। बता दें कि ओबामा प्रशासन के मुकाबले नौसेना को इस बार कई ज्यादा आजादी दी जाएगी। वहीं, विश्लेषकों ने माना है कि पेइचिंग संयुक्त नौसैनिक युद्धाभ्यास के जरिए रूस को भरोसे में लेने में लगा है जिससे ये साफ होता है कि पश्चिमी शक्तियों के हमले से वह(पेइचिंग) मास्को के साथ खड़ा रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी नौसेना अधिकारी ने ग्लोबल टाइम्स को बताया है कि चीन ने अपने आधुनिक गाइडेड मिसाइल विध्वंसक को भेजकर रूस के प्रति अपनी गहरी दोस्ती की ओर इशारा किया है। इसके साथ ही हमे उकसाने वाले देशों के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण संदेश है।


बता दें कि चीन इंटरनेशनल कोर्ट में दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर पहले ही मुंह की खा चुका है। हेग स्थित इंटरनेशनल कोर्ट ने पेइचिंग के एससीएस पर दावे को खारिज कर उसे गैरकानूनी और अतिक्रमण वाला बताया था। लेकिन चीन ने कोर्टे के फैसले को नकार दिया। विश्लेषकों के मुताबिक, चीन पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में अपने एयर डिफेंस को मजबूत करने में लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed