{"_id":"588e5bf94f1c1b7d3de80926","slug":"trump-gives-pentagon-30-days-to-develop-strategy-to-defeat-isis","type":"story","status":"publish","title_hn":" IS के खात्मे की रणनीति तैयार करने के लिए ट्रंप ने अमेरिकी सेना को दिए 30 दिन","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
IS के खात्मे की रणनीति तैयार करने के लिए ट्रंप ने अमेरिकी सेना को दिए 30 दिन
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Mon, 30 Jan 2017 06:20 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सेना को 30 दिनों के भीतर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट को नेस्तनाबूद करने के लिए रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया है। ट्रंप ने अपने आदेश में कहा कि इस्लामिक स्टेट अमेरिका के सामने एकमात्र कट्टर इस्लामिक खतरा नहीं है लेकिन यह सबसे आक्रामक और खतरनाक आतंकवादी संगठनों में से एक है।
विज्ञापन
यह अपना देश बनाने की कोशिश में है लेकिन इसके साथ कोई सुलह या बातचीत नहीं की जाएगी। इन्हीं कारणों से मैं अपने प्रशासन को इस्लामिक स्टेट के खिलाफ विस्तृत रणनीति तैयार करने का निर्देश दे रहा हूं। ट्रंप ने कहा कि इस संबंध में यदि किसी अमेरिकी नीति में बदलाव की जरूरत हो तो उसके भी सुझाव दिए जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस्लामिक स्टेट जिस भी इलाके पर कब्जा करता है वहां संगठित तरीके से लोगों को मारा जाता है। यदि इसकी ताकत बरकरार रही तो इसके खतरे बढ़ेंगे। हम जानते हैं कि यह संगठन रासायनिक हथियार विकसित करने की कोशिश में है। यह अपने लोगों को उकसाता है और हमारे सहयोगियों पर लगातार हमले करता है। अमेरिका को इस्लामिक स्टेट को तबाह करने के लिए कठोर कदम उठाने ही होंगे।
विज्ञापन