फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump Declines to Label China as a Currency Manipulator

ट्रंप ने तोड़ा एक और वादा, चीन को 'करेंसी मैन्युपुलेटर' घोषित करने से इनकार

Sat, 15 Apr 2017 10:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Sat, 15 Apr 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Trump Declines to Label China as a Currency Manipulator

ट्रंप प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर चीन पर अपनी मुद्रा युआन की कीमत घटाने का आरोप लगाने से इनकार कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पर कृत्रिम तरीके से युआन की कीमत घटाने का आरोप लगाते रहे हैं। लेकिन आधिकारिक तौर पर चीन को ‘करेंसी मैन्यूपुलेटर’ कहने से इनकार करना उनका एक और यू टर्न माना जा रहा है। 

विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन के इस रुख को उन आधा दर्जन वाकयों में से एक माना जा रहा है, जब चुनाव अभियान के दौरान लगाए गए आरोप पर उसने यू टर्न ले लिया। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान ट्रंप लगातार यह कहते रहे थे कि वह युआन की कीमतें गिराने के आरोप में चीन को सजा देंगे। इस अभियान में ट्रंप ने नाटो को भी अप्रासंगिक करार दिया था। 
विज्ञापन


लेकिन इस सप्ताह उन्होंने कहा कि नाटो का महत्व अब भी बरकरार है। इसी तरह सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद और रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के मामले में भी उन्होंने आश्चर्यजनक तरीके से पलटी खाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, शुक्रवार को ट्रंप ने प्रशासन ने संसद में पेश की गई अपनी छमाही रिपोर्ट में चीन, जर्मन, जापान, कोरिया, स्विट्जरलैंड और ताइवान को निगरानी सूची में रखा है। अमेरिका को लगता है कि ये देश अपनी-अपनी मुद्रा की कीमत कृत्रिम तौर पर घटा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed