{"_id":"58f0cf834f1c1bbd4ccf5272","slug":"ready-for-war-if-trump-wants-it-north-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरी कोरिया की ट्रंप को धमकी, कहा- युद्ध के लिए तैयार हैं हम","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
उत्तरी कोरिया की ट्रंप को धमकी, कहा- युद्ध के लिए तैयार हैं हम
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Sat, 15 Apr 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के धमकी भरे ट्वीट के बाद उत्तरी कोरिया ने अमेरिका को आगाह किया है कि अगर उन्हें उकसाया जाएगा तो वह युद्ध के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन
प्योंगयांग के वाइस मिनिस्टर हान सॉन्ग रयोल ने ट्रंप पर जबरदस्ती उकसाने का आरोप लगाया है और आगाह किया है कि अगर अमेरिका युद्ध को चुनना चाहता है तो उत्तर कोरिया इसके लिए भी तैयार है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हम अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम टेस्ट को जारी रखेंगे और जब हमारे नेताओं को ठीक लगेगा वह न्यूक्लियर टेस्ट भी करेंगे। हान ने ट्रंप को ओबामा के मुकाबले अधिक आक्रामक भी बताया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हान की यह प्रतिक्रिया तब आई है जब उत्तरी कोरिया संस्थापक किम इल संग की जयंती पर न्यूक्लियर हथियारों को लांच कर सकती है। जबकि उत्तरी कोरिया के विदेश मंत्रालय ने पिछले हफ्ते अमेरिका द्वारा सीरिया पर किए गए हवाई हमले की निंदा की थी।
वहीं इससे पहले ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था कि चीन अगर अमेरिका से बेहतर कारोबारी रिश्ते चाहता है तो उसे उत्तरी कोरिया से निपटना होगा और अगर वह ऐसा नहीं करता है तो फिर अमेरिका अकेले ही निपटने में सक्षम है।
North Korea is looking for trouble. If China decides to help, that would be great. If not, we will solve the problem without them! U.S.A.
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) April 11, 2017