{"_id":"5746a2b34f1c1bd140690ce1","slug":"transgender-student-and-toilet-issue-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसजेंडर मुद्दे पर 11 राज्य ओबामा के खिलाफ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रांसजेंडर मुद्दे पर 11 राज्य ओबामा के खिलाफ
बीबीसी
Updated Thu, 26 May 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन
barack obama
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्यारह अमेरिकी राज्यों ने ओबामा सरकार के उस फैसले को अदालत में चुनौती दी है जिसके तहत स्कूलों को ट्रांसजेंडर छात्रों लड़को या लड़कियों, किसी के भी टॉयलेट में जाने की इजाज़त देनी होगी। व्हाइट हाउस ने इसी महीने एक निर्देश जारी किया कि छात्र अपनी लैंगिक पहचान के मुताबिक जिस टॉयलेट को चाहें इस्तेमाल कर सकते हैं। ओबामा प्रशासन ने चेताया है कि जो सरकारी स्कूल इस आदेश का पालन नहीं करेंगे उनकी केंद्रीय फंडिंग भी रोक दी जाएगी। इस आदेश का लक्ष्य ट्रांसजेंडरों के ख़िलाफ़ भेदभाव ख़त्म करना है।
विज्ञापन
टेक्सास में दायर की गई याचिका में कहा गया है कि सरकार स्कूलों को व्यापक सामाजिक बदलाव की प्रयोगशाला बना रही है। कई अमेरिकी राज्यों ने ऐसे कानून लागू किए हैं जो ट्रांसजेंडरों के अधिकारों को सीमित करती है। यह विवाद नार्थ कैरोलिना से शुरु हुआ जिसने हाल में ही कानून पास किया कि ट्रांसजेंडरों को उनके बर्थ सर्टिफिकेट में बताए गए लिंग के हिसाब से टॉयलेट का इस्तेमाल करना है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने हाल में समलैंगिक विवाहों को संवैधानिक अधिकार मान लिया है।
विज्ञापन