फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   to fight Technology addiction Former Facebook and Google workers launch campaign

टेक्नोलॉजी की लत से छुटकारे के लिए फेसबुक और गूगल के पूर्व कर्मचारियों ने लॉन्च किया कैंपेन

Tue, 06 Feb 2018 01:52 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
to fight Technology addiction Former Facebook and Google workers launch campaign

फेसबुक और गूगल आम आदमी के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं, हालात यह हैं कि लोगों को इनकी लत लगती जा रही है, जिससे उनकी जीवनशैली पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अनिद्रा और डिप्रेशन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। 

विज्ञापन


ऐसे में फेसबुक और गूगल के पूर्व कर्मचारियों ने टेक्नोलॉजी की लत से छुटकारा दिलाने के लिए कैंपेन लॉन्च किया है। इस कैंपेन में इस बात को हाईलाइट किया गया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया युवाओं को कितना नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस कैंपेन के जरिये टेक कंपनियों पर दवाब बनाये जाने की कोशिश की जायेगी कि वो ऐसे प्रोडक्ट्स बनाएं जिसकी लोगों को लत न लगे।
विज्ञापन


गूगल में काम कर चुके ट्रिस्टन हरीस और पूर्व फेसबुक इनवेस्टर और एडवाइजर रोगर मैकनेमी ने ये मुद्दा उठाया है। रोगर ने कहा कि वह मार्क जुकरबर्ग के मेंटर थे लेकिन आज वह उनसे कहना चाहते हैं कि आपके यूजर्स खतरे में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस मुद्दे पर कॉमन सेन्स के सीईओ जेम्स स्टेयर ने कहा कि टेक कंपनियां बड़े पैमाने पर हमारे बच्चों पर असर डाल रही हैं लेकिन कोई भी ऐसा नहीं है जो इन कंपनियों को अपनी जिम्मेदारी का अहसास करवा सके। 

टेक कंपनियां बच्चों की भावनाओं और उनके विकास को प्रभावित कर रही हैं। अगर बच्चों के माता-पिता को यह बात पता लगेगी कि टेक कंपनियां किस तरह उनके बच्चों का प्रयोग कर सकती हैं तो यकीकन बच्चों के मां-बाप कहेंगे कि इस इंडस्ट्री में परिवर्तन होना चाहिए।


कॉमन सेन्स की रिसर्च के मुताबिक युवा अपने दिन के 9 घंटे सोशल मीडिया को देते हैं। 56 फीसदी से ज्यादा लोग डिजिटल मीडिया का प्रयोग करते हैं, जिनमें से ज्यादातर लोगों ने कहा कि वह खुश नहीं हैं और डिप्रेशन में हैं। जनवरी में सेल्सफोर्स के सीईओ मार्क बेनिऑफ ने भी कहा था फेसबुक को सिगरेट इंडस्ट्री की तरह ही माना जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed