फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Thousands indian american march against immigration policy of donald trump

ट्रंप की प्रवासी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन, भारतीय अमेरिकी भी हुए शामिल

Sun, 01 Jul 2018 08:55 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन 
एजेंसी, वाशिंगटन  Updated Sun, 01 Jul 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
Thousands indian american march against immigration policy of donald trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विवादास्पद प्रवासी नीतियों के खिलाफ अमेरिका के कई शहरों में हजारों लोगों ने शनिवार को सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में भारतीय अमेरिकी भी शामिल थे। प्रदर्शनकारी परिवारों को एक साथ लाओ, बच्चों को जेल नहीं, शर्म-शर्म के नारे लगा रहे थे।

विज्ञापन

 
ट्रंप की अमेरिका मैक्सिको सीमा पर अवैध रूप से दाखिल हुए प्रवासियों को लेकर लागू जीरो टॉलरेंस की नीति का देशभर में विरोध हो रहा है। इस नीति के चलते प्रवासियों के बच्चों को उनसे अलग किया जा रहा है। हालांकि ट्रंप ने विवाद बढ़ने पर अपनी विवादित नीति को वापस लेने के लिए कार्यकारी आदेश जारी किया। इसके बावजूद 2000 बच्चे अभी भी अपने माता-पिता से अलग रह रहे हैं। 
विज्ञापन


तेज धूप के बावजूद सैकड़ों लोगों ने व्हाइट हाउस के सामने प्रदर्शन किया। ऐसे ही प्रदर्शन वाशिंगटन, न्यूयॉर्क, शिकागो, डेनवर, मियामी, सेंट लुईस, सैन फ्रांसिस्को, लॉस एजेंलिस समेत कई शहरों में हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी तीन मांगें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक, बिछड़े प्रवासी परिवारों को तुरंत मिलवाया जाए, दूसरा उन केंद्रों को बंद किया जाए जहां बच्चों को उनके माता-पिता से अलग कर रखा गया है और तीसरा, सरकार अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को खत्म करे।  


प्रदर्शनों कई बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की। गायक जॉन लेजेंड ने लॉस एजेंलिस में विरोध प्रदर्शन में अपना गीत प्रीच भी गाया। गायिका चेर, अभिनेत्री केरी वाशिंगटन और एमी शूमर ने न्यूयॉर्क में हुए प्रदर्शन हिस्सा लिया और गायिका एलिसिया कीज ने वाशिंगटन में परफॉर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed