{"_id":"f633eac8-db2b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"thousands-attend-times-square-yoga-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइम्स स्क्वेयर: योग से थमी रफ्तार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
टाइम्स स्क्वेयर: योग से थमी रफ्तार
Updated Sat, 22 Jun 2013 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वेयर शुक्रवार को थम सा गया, क्योंकि यहां सैकड़ों लोग योगाभ्यास कर रहे थे।
विज्ञापन
टाइम्स स्क्वेयर पर योगाभ्यास के इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तरायण मनाने के लिए किया गया था।
मैनहैटन चौराहे पर लगे विशाल बिलबोर्ड्स के नीचे लोग अपनी-अपनी दरियां बिछाकर योगासन कर रहे थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के सह-आयोजक टिम टॉमकिन्स ने कहा कि इसका एक उद्देश्य साल के सबसे लंबे दिन थोड़ी शांति और सुकून के कुछ पल निकालना है।
इस कार्यक्रम के आयोजन का यह 11वां साल है और अब तीन लोगों से बढ़कर इसमें शामिल लोगों की संख्या 15,000 तक पहुंच गई है।
स्थानीय समय के अनुसार निशुल्क योग कक्षाएं सुबह 7.30 बजे शुरू हुईं और सूर्यास्त तक चलीं। समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार सबसे बुजुर्ग योग शिक्षक 94 साल के थे।
विज्ञापन
एक महिला ने ट्विटर पर लिखा, “टाइम्स स्क्वेयर पर योगी।” “गर्मियों की शुरूआत का कितना शानदार तरीका है।”