{"_id":"96988d19ca3024e4d4f09d7a7dbedc99","slug":"thje-prisenores-big-reveal-on-9-11-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: 9 \/11 हमले पर कैदी का बड़ा खुलासा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका: 9 /11 हमले पर कैदी का बड़ा खुलासा
Updated Thu, 05 Feb 2015 10:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की एक जेल में बंदी अल कायदा के चरमपंथी जिकरिया मोसावी ने दावा किया है कि सऊदी अरब के शाही परिवार के कुछ सदस्यों ने 9/ 11 के हमलों के लिए वित्तीय मदद दी थी।
विज्ञापन
मोसावी न्यूयॉर्क हमलों की साजिश रचने के अभियोग में कोलारेडो की जेल में बंद हैं। अति सुरक्षित जेल में बंद मोसावी ने एक साक्षात्कार में आरोप लगाया है कि प्रिंस तुर्की अल फैसल अल साद के साथ साथ बेहद प्रतिष्ठित सऊदी अधिकारी,खुफिया विभाग के पूर्व प्रमुख 90 के दशक के आखिर से ही अलकायदा की वित्तीय सहायता करते रहे हैं।
विज्ञापन
सऊदी अरब ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि एक अपराधी की इन बातों की कोई विश्वसनीयता नहीं है। मोसावी ने अफगानिस्तान में अमरीकी दूतावास में काम करने वाले सऊदी अधिकारियों से मुलाकात का भी दावा किया। जिकरिया मोसावी के यह आरोप ऐसे समय सामने आए है जब सऊदी अरब और अमेरिका के संबंध नाजुक दौर से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन