{"_id":"58d2107b4f1c1b2f4a1a3a31","slug":"the-one-who-nominated-said-no-more-than-trump","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिसे नामांकित किया उसी ने कहा कानून से परे नहीं ट्रंप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
जिसे नामांकित किया उसी ने कहा कानून से परे नहीं ट्रंप
बीबीसी हिंदी.कॉम के लिए
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट में जिस नए जज का नाम आगे बढ़ाया उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। नीयो गोरसच ने कहा कि यहां तक कि राष्ट्रपति भी कानून से ऊपर नहीं हैं, जिन्होंने मुझे इस पद के लिए मनोनीत किया है।
जब सीनेट में गोरसच के नाम पर मुहर लगाने की कार्यवाही चल रही थी, उस दौरान उन्होंने कहा कि उनसे किसी ने कोई वादा नहीं कराया है कि वह कैसे काम करेंगे। गोरसच ने दो टूक कहा कि अगर ट्रंप उनपर ऐतिहासिक 'रोव वी वेड' गर्भपात कानून बदलने के लिए दबाव डाला गया होता तो वह पद छोड़ देते। गोरसच ने यह भी कहा कि ट्रंप का फेडरल जजों पर हमला निराशाजनक है

फरवरी में डोनल्ड ट्रंप ने एक जज को 'तथाकथित जज' कहा था
विवादित ट्रैवेल प्रतिबंध को स्थगित करने पर फरवरी में डोनल्ड ट्रंप ने एक जज को 'तथाकथित जज' कहा था। गोरसच ने सीनेटरों से निजी तौर पर बताया कि यदि अमेरिकी जमीन पर किसी भी तरह का आतंकी हमला होता है तो यह नीतियों गलती होगी।
उन्होंने कहा, ''यदि कोई भी फेडरल जजों की ईमानदारी, निष्ठा और इरादों पर हमला बोलता है तो यह हताश करने वाला है। यह सच में नीचा दिखाने की कोशिश है, क्योंकि मैं सच जानता हूं।'' उनसे पूछा गया कि क्या यह बात राष्ट्रपति के साथ भी लागू होती है तो उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी रहे।

गोरसच को जस्टिस एंथोनेन स्कालिया की सीट पर मनोनीत किया है
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने बाद में ट्वीट किया कि गोरसच ने चीजों को संपूर्णता में रखा है और उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। सीनेट में उनसे जो सवाल उनसे पूछे गए उसमें कोलारैडो के इस जज ने शायद ही कोई गलती की। ऐसा तब जब गोरसच से डेमोक्रेट सांसदों ने कई विवादित मुद्दों पर सवाल पूछे।
उन्होंने लगातार कहा कि किसी भी केस को किस तरीके से देखेंगे उस पर कुछ कहना गलत होगा। गोरसच ने इस दौरान शुरू से अंत तक स्वतंत्र न्यायपालिका की बात दोहराई। गोरसच को 13 महीने पहले जस्टिस एंथोनेन स्कालिया की मौत के बाद खाली हुई सीट पर मनोनीत किया गया है। नियुक्ति से पहले उन्हें सीनेट न्यायिक समिति के कड़े सवालों का सामना करना पड़ा।