फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   The newly elected Muslim MP demanded to remove the ban on the head covering in Congress

अमेरिका : मुसलमान सांसद ने की कांग्रेस में सिर ढंकने पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग

Tue, 20 Nov 2018 12:21 PM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Tue, 20 Nov 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
The newly elected Muslim MP demanded to remove the ban on the head covering in Congress

अमेरिका की नव-निर्वाचित मुसलमान सांसद ने देश की संसद में बेहद लंबे समय से सिर ढंकने पर लगे प्रतिबंध संबंधी नियम में कुछ बदलाव करने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया है। इस कदम का देश में मुसलमानों के अधिकारों के लिए लड़ने वाली सबसे बड़ी संस्था भी समर्थन कर रही है। कांग्रेस में पहली बार चुनी गई दो मुसलमान महिला सांसदों में शामिल सोमालिया से आयीं शरणार्थी इल्हान उमर ने डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं के साथ मिलकर 181 साल पुराने कानून में बदलाव और धार्मिक आधार पर छूट देने के लिए प्रस्ताव का मसौदा तैयार किया है। 

विज्ञापन


पुराने कानून के तहत अमेरिकी संसद के भीतर धार्मिक कारणों से सिर ढंकने के लिए पहने जाने वाले वस्त्रों जैसे हिजाब, या यहूदियों का चोगा और सिखों की पगड़ी को पहनने की अनुमति नहीं है। सदन में विपक्ष की नेता नैन्सी पेलोसी सहित डेमोक्रेटिक पार्टी के शीर्ष नेताओं के समर्थन वाले इस प्रस्ताव के जनवरी में पारित होने और यह बदलाव आने की संभावना है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले ही महीने हुए मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी को मिली जीत के बाद जनवरी से पार्टी को सदन में बहुमत हासिल हो जाएगा। उमर ने शनिवार को ट्वीट किया था, ‘‘मेरे सिर पर और कोई स्कार्फ नहीं डालता है, यह मैं डालती हूं। यह मेरी पसंद है जिसे पहले संशोधन के तहत संरक्षण प्राप्त है।’’ मिनिसोटा की अगली प्रतिनिधि का कहना है कि यह अंतिम प्रतिबंध नहीं है जिसे हटाने को लेकर बात होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed