{"_id":"59a862294f1c1b43738b4987","slug":"texas-loss-estimated-at-58-billion-due-to-hurricane-harvey","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्वे तूफान से टेक्सास में मची तबाही, होगा 58 अरब डॉलर का नुकसान","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
हार्वे तूफान से टेक्सास में मची तबाही, होगा 58 अरब डॉलर का नुकसान
एजेंसी, पेरिस
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
Harvey
भारत के अलग-अलग हिस्सों के साथ अमेरिका भी इन दिनों भारी बारिश की वजह से आए बाढ़ के कहर से परेशान है। विनाशकारी चक्रवाती तूफान हार्वे ने टेक्सास के जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित करने के साथ उसे आर्थिक तौर पर भी भारी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
Read Also: अमेरिका: हार्वे तूफान से तेलगू परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान, मांग रहे मदद
विज्ञापन
आपदा विश्लेषकों की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि तूफान की वजह से टेक्सास को हुआ नुकसान करीब 58 अरब अमेरिकी डॉलर का होगा। हार्वे की वजह से अमेरिका के टेक्सास राज्य में बारिश भी हो रही है और जगह जगह पानी भी भरा हुआ है।
विज्ञापन
जर्मनी के कार्लश्रूह में स्थित सेंटर फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट एंड रिस्क रिडक्शन टेक्नोलॉजी (सीईडीआईएम) के मुताबिक, अगर यह अनुमान सही निकलता है तो हार्वे तूफान वर्ष 1900 से लेकर अब तक सर्वाधिक आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाली विश्व की नौवीं प्राकृतिक आपदा होगा।
Read Also: अमेरिका में हार्वे तूफान के कारण गई जयपुर के एक छात्र की जान
सीईडीआईएम में वरिष्ठ रिस्क इंजीनियर और इसके फॉरेंसिक डिजास्टर एनालिसिस ग्रुप के प्रमुख जेम्स डेनियल ने बताया कि नुकसान तकरीबन 58 अरब डॉलर के आस-पास होगा, और यह बाढ़ के कारण हुए नुकसान से 90 फीसदी से अधिक है। कुल आर्थिक नुकसान के दूसरे आंकड़े फिर भी कम हैं।