{"_id":"59a4778c4f1c1bd5018b4648","slug":"us-crude-production-may-be-affected-by-harvey-storm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में तूफान, बंद हो सकता है तेल उत्पादन, पेट्रोल-डीजल पर पड़ेगा असर","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में तूफान, बंद हो सकता है तेल उत्पादन, पेट्रोल-डीजल पर पड़ेगा असर
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, ह्यूस्टन
Updated Tue, 29 Aug 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
Harvey
- फोटो : AP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका का चौथा सबसे बड़ा शहर तेज बारिश और बाढ़ की चपेट में है। यहां घुटनों तक पानी पहुंच चुका है और राजमार्गों व आवासीय गलियां नदियों में बदल गई हैं। बचाव अधिकारियों ने अपने अभियान के लिए नाविकों की मांग रखी है। सदी के इस सबसे खतरनाक तूफान में अब तक 5 लोगों की मौत की सूचना है।
विज्ञापन
Read Also: अमेरिका के हार्वे तूफान में फंसे 200 भारतीय छात्र पूरी तरह सुरक्षित
विज्ञापन
इस बीच चक्रवाती तूफान ‘हार्वे’ के चलते गैसोलीन की आपूर्ति ठप होने के कारण अमेरिका में तेल रिफाइनरियां बंद हो रही हैं। इसका असर पेट्रोल-डीजल के संकट के रूप में मंडरा सकता है।
विज्ञापन
अमेरिका के खाड़ी इलाके में इस तूफान और बाढ़ के चलते एनर्जी उद्योग से संबंधित तेल रिफायनरियां बंद की जा रही हैं। इस कारण मैक्सिको की खाड़ी से दुनिया में होने वाला 22 फीसदी तेल उत्पादन कम हो गया है। यहां की मैगलेन पाइप लाइन कंपनी ने ह्यूस्टन स्थित कच्चे तेल व रिफाइनिंग उत्पादन पाइपलाइन को बंद करने की घोषणा की गई है।
इसी तरह प्रतिदिन साढ़े तील लाख बैरल तेल उत्पादन करने वाली रॉयल डच शेल कंपनी ने भी उत्पादन बंद करने की घोषणा कर दी है। माना जा रहा है अन्य रिफायनरियां भी जल्द ही तेल उत्पादन बंद कर सकती हैं। सोमवार सुबह तक यहां भारी बारिश होती रही।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले 13 साल में आए इस विनाशकारी तूफान से प्रभावित टेक्सास का दौरा करने का ऐलान किया है। व्हाइट हाउस द्वारा सोमवार को जारी बयान में बताया गया कि इस तूफान के चलते 5 लोगों की मौत हो चुकी है।
Read Also: ‘हार्वे’ तूफान ने अमेरिका में बरपाया कहर, 3 की मौत 14 घायल
राष्ट्रीय मौसम सेवा के मुताबिक 50 इंच तक या इससे अधिक बारिश यहां पहले कभी नहीं देखी गई है। कई दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रहने की आशंका है।
पूरी दुनिया में प्रभावित हो सकती है कच्चे तेल की आपूर्ति
विशेषज्ञों के मुताबिक यदि अमेरिका की तेल रिफाइनरियों में गैसोलीन की आपूर्ति इसी तरह बाधित होने से तेल का उत्पादन रुका तो पूरी दुनिया में कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
यद्यपि तूफान के थमने पर तेल उत्पादन दोबारा शुरू हो सकता है लेकिन यदि तूफान जल्द नहीं रुका तो भविष्य में तेल उत्पादों के दाम बढ़ना निश्चित है। इसकी भरपाई में भी वक्त लग सकता है।
हाथ पर नाम, नंबर लिखने को कहा गया
ह्यूस्टन और टेक्सास में लोगों को बचाने के लिए हेलीकाप्टरों का इस्तेमाल शुरू हो गया है। इस चक्रवात को उष्णकटिबंधीय तूफान माना गया है। तूफान की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टेक्सास के मेयर को चेतावनी जारी करनी पड़ी कि जो लोग शहर में हैं, वे अपने हाथों पर अपना नाम और सामाजिक सुरक्षा नंबर अवश्य लिख लें।