फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a student from jaipur died in usa

अमेरिका में हार्वे तूफान के कारण गई जयपुर के एक छात्र की जान

Thu, 31 Aug 2017 09:19 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 31 Aug 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
a student from jaipur died in usa
फाइल फोटो।

अमेरिका के कई क्षेत्र इन दिनों विनाशकारी हार्वे तूफान की चपेट में है। तूफान के कारण लाखों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ व कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।

विज्ञापन



इसी तूफान की चपेट में आने के कारण जयपुर के एक छात्र निखिल भाटिया की भी जान चली गई है। जानकारी के अनुसार जयपुर मानसरोवर निवासी निखिल बीते शनिवार को अपनी एक महिला मित्र के साथ ब्रायन झील पर घूमने गए थे।
विज्ञापन



लेकिन तूफान के कारण वे झील  में बह गए। जिसके बाद बमुश्किल उन्हें झील से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन दो दिन बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। निखिल अमेरिका में टेक्सास ए एंड एन यूनिवर्सिटी वाटर रिसर्च पर एमएस कर रहें थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौते बेटे थे

a student from jaipur died in usa
फाइल फोटो।

 वे पिछले करीब दो वर्ष से अमेरिका में रह रहें थे। दुर्घटना में घायल निखिल की महिला मित्र की हालत नाजुक बनी हुई है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही निखिल की मां सुमन भाटिया अमेरिका पहुंच गई थी। उन्हें भारतीय दूतावास के माध्यम से इसकी जानकारी मिली थी।

सुमन भाटिया जयपुर के कालाडेरा गर्वमेंट पीजी कॉलेज में  लेक्चरर है। जबकि निखिल के पिता प्रदीप भाटिया जोधपुर मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज में कार्यरत है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed