अमेरिका में मंदिर पर हमला, दरवाजे पर लिखा 666
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में स्थित एक हिंदू मंदिर पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। हमला करने के बाद मंदिर की दरवाजे पर हमलावारों ने 666 लिख दिया।
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक अमेरिका के नॉर्थ टेक्सास के लेक हाइलैंड्स में स्थित हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई। तोड़फोड़ के बाद हमलावरों ने मंदिर के मुख्य दरवाजे पर एक शैतान की तस्वीर भी बना डाली। हिंदूओं के इस मंदिर में हमलावरों ने बाद में मंदिर के दरवाजे पर 666 लिखा। माना जा रहा है कि यह हमलावर गैंग का प्रतीक चिन्ह है।
कौन हैं हिंदू मंदिर पर हमला करने वाला गैंग
बताया गया कि यह प्रतीक चिह्न इंटरनेशनल कैथोलिक गैंग मारा सलवटरुचा का है। हिंदूओं के मंदिर पर हमला करने वाला यह गैंग मूल रूप से अल साल्वाडोर का है। मंदिर पर हुए इस हमले के बाद अमेरिका पुलिस हरकत में आ गई है।
पुलिस हमले की जांच में जुट गई है। अमेरिका पुलिस हमलावारों की तेजी से तलाश कर रही है।उधर मंदिर के प्रशासनिक बोर्ड के मेंबर कृष्णा सिंह ने का कहना है कि हिंदूओं के मंदिर पर हुए हमले से वे वह बहुत दुखी हैं।
वहीं उन्होंने कहा कि इस हमले से अमेरिका राष्ट्रपति बराक ओबामा की सरकार पर कई सवालिया-निशान उठ रहें हैं और उनकी निंदा हो रही है। दूसरी ओर मंदिर पर हुए इस हमले के बाद कई धार्मिक संगठन आगे आए हैं।