फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Teenagers survive 120 hours in Grand Canyon with no water

120 घंटों तक बिना पानी के जंगल में भटकते रहे लड़के, ऐसे किया सर्वाइव

Thu, 24 Aug 2017 11:32 AM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Thu, 24 Aug 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
Teenagers survive 120 hours in Grand Canyon with no water
फिच और माइकल - फोटो : Social Media

आमतौर पर किसी अनजान और सुनसान जगह पर बिना पानी के आप कितने घंटों तक सर्वाइव कर सकते हैं ? शायद आपका जवाब होगा 20 घंटे, 30 घंटे या 40 घंटे लेकिन आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि अमेरिका में दो लड़के घने जंगलों में 120 घंटों तक बिना पानी के सिर्फ बादाम की दो पट्टियों पर सर्वाइव किए।

विज्ञापन


5 दिनों से जंगल में भटक रहे थे लड़के
मामला संयुक्त राज्य अमेरिका के अरिजोना राज्य में ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क का है जहां रविवार को दो लड़कों को रेंजर्स द्वारा बचाया गया। खबरों के मुताबिक ये दोनों लड़के पांच दिनों से जंगल में भटक रहे थे।
विज्ञापन


हाइक के दौरान रास्ता भूल गए दोनों
डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक 18 साल की उम्र के रोवान फिच और रीज माइकल कुछ दिनों पहले ग्रैंड कैन्यन में हाइक के लिए गए थे लेकिन हाइक के दौरान बीच में ही वे अपना रास्ता भूल गए। आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि उस दौरान उनके पास पानी की एक बूंद भी नही थी। दोनों के पास सिर्फ दो ग्रेनोला बार्स यानी बादाम की दो पट्टियां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान फिच और माइकल ने पोखरे के पानी को पीकर, शेड में छाया में और जमीन पर सोकर गुजारा किया। जानकारी के मुताबिक पांचवे दिन हेलीकॉप्टर के जरिए वे सफलतापूर्वक रेस्क्यू में सफल रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed