फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   tearrorist attack in america california

कैलिफोर्निया हमला: गोलीबारी के दो संदिग्ध मारे गए

Thu, 03 Dec 2015 12:32 PM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:32 PM IST
विज्ञापन
 tearrorist attack in america california

अमरीकी राज्य कैलिफोर्निया के सैन बर्नारडिनो में हुई गोलीबारी में 14 लोग मारे गए हैं और 17 अन्य घायल हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई में शामिल एक अधिकारी के मुताबिक पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो संदिग्ध हमलावर भी मारे गए हैं। इनमें एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

पुलिस ने एक तीसरे व्यक्ति को हिरासत में लिया है, लेकिन अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि उस व्यक्ति का इस गोलीबारी से सीधा कोई संबंध है या नहीं।

सैन बर्नारडिनो के पुलिस प्रमुख के अनुसार गोलीबारी विकलांग लोगों के लिए बनाए गए एक सामाजिक सेवा केंद्र पर उस समय हुई जब वहां एक कार्यक्रम चल रहा था।

पुलिस इमारत में एक संदेहास्पद बैग मिला है, पुलिस ने उसमें विस्फोटक होने की आशंका जताई है। बैग मिलने के बाद इमारत को खाली करा लिया गया है।

सैनिक की तरह कपड़े पहने हुए थे

 tearrorist attack in america california

शहर के पुलिस प्रमुख के मुताबिक हमलावर सैनिकों की तरह कपड़े पहने हुए थे और भारी हथियारों से लैस थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमला होते ही लोगों ने बचने के लिए अपने आपको कमरों में कैद कर लिया।

बीबीसी संवाददाता जेम्स कूक के ट्वीट के मुताबिक एफबीआई ने कहा है कि यह चरमपंथी हमला हो सकता है। लेकिन वो अभी तक यह नहीं जान पाए हैं कि यह क्या है। वो हमले की जांच कर रहे हैं।

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमरीका में गोलीबारी का एक पैटर्न है जिसकी मिसाल दुनिया में और कहीं नहीं मिलती।

उन्होंने आगे कहा, ''हम लोग इस बारे में कोई कदम तो उठा सकते हैं। इस तरह की वारदात को पूरी तरह खत्म नहीं कर सकते, लेकिन इतना तो कर ही सकते हैं कि ऐसी घटनाएं कम हों।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed