फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   syed akbaruddin says in un terror groups like taliban should be treated like without justification

UN में भारत ने पाक को लताड़ा, कहा- आतंकियों को कौन दे रहा हथियार और ट्रेनिंग

Thu, 22 Jun 2017 02:29 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 22 Jun 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
syed akbaruddin says in un terror groups like taliban should be treated like without justification

भारत ने यूनाइटेड नेशन्स (यूएन) में आतंकवाद को सपोर्ट करने वाले पाकिस्तान को फिर घेरने की कोशिश की है। यूएन में भारत के परमानेंट रिप्रेजेंटेटिव सयैद अकबरुद्दीन ने कहा कि तालिबान, हक्कानी नेटवर्क, जैश-ए-मोहम्मद, दाएश, अलकायदा जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई में देरी न हो और साथ ही किसी सफाई का इंतजार नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


इंटरनेशनल कम्युनिटी को अकबरुद्दीन ने सलाह दी कि अच्छे और बुरे आतंकवाद के खेल में फंसने से काफी देर हो जाती है। उन्होंने कहा कि कोशिश की जाए की आतंकवादियों को पनाह न मिल सके। ऐसा माना जाता है कि पाकिस्तान अफगानिस्तान सरकार के खिलाफ आतंकियों का इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन


आतंवाद की मार झेल रहे अफगानिस्तान पर चिंता जाहिर करते हुए अकबरूद्दीन ने पूछा कि आतंकी हमला करने वालों को हथियार और गोला बारुद आखिर कहां से मिल रहे हैं? इतना ही नहीं उन्हें फंडिंग भी कैसे हो रही है? इससे पहले भी वे कई बार पिछले साल पाकिस्तान की किरकिरी कर चुके हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि जैसा बोओगे, वैसी ही काटोगे। उन्होंने कहा कि अक्ल का इस्तेमाल कीजिए और अमन पर जोर देने के बीज बोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानवाधिकार उल्लंघन का कार्ड खेलकर पिछले साल की बैठक में पाकिस्तान ने बुरहान वानी का पक्ष रखने की कोशिश की थी। पाक की ओर से कहा गया कि वो एक कश्मीरी नेता था और उनकी हत्या की गई है। इसका जवाब देते हुए भारत ने कहा था कि पाकिस्तान घाटी में हिंसा की हर कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed