फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Sushma Swaraj met the Foreign Minister of Antigua EP Chet Greene on the sidelines of UNGA

भारत लाया जाएगा भगोड़ा मेहुल चोकसी, एंटीगुआ के विदेश मंत्री से मिलीं सुषमा स्वराज

Thu, 27 Sep 2018 08:32 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 27 Sep 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj met the Foreign Minister of Antigua EP Chet Greene on the sidelines of UNGA
ईपी चेट ग्रीन-सुषमा स्वराज

पंजाब नेशनल बैंक को अरबों रुपये का चूना लगाने वाले हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी पर शिकंजा कसने की भारत सरकार पूरी तरह से कोशिश कर रही है। इसी बीच गुरुवार को अमेरिका में चल रही संयुक्त राष्ट्र आम सभा में हिस्सा लेने पहुंचीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एंटीगा के विदेश मंत्री ईपी चेट ग्रीन से मुलाकात की। स्वराज ने उनसे पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी चोकसी के प्रत्यर्पण मामले में मदद मांगी।

विज्ञापन




चेट ग्रीन ने स्वराज को भरोसा दिलाया है कि वह इस मामले में हरसंभव मदद करेंगे। कुछ समय पहले ही इस बात का खुलासा हुआ था कि मेहुल चोकसी को एंटीगुआ की नागरिकता मिल गई है। आम सभा के 73वें अधिवेशन में हिस्सा लेने पहुंचीं सुषमा ने एंटीगा के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक की। जब ग्रीन से इस मुलाकात के बारे मे पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'इस बारे में आप अपनी (भारत की) विदेश मंत्री से पूछें।' 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, 'इस मुलाकात के दौरान सुषमा स्वराज ने अपने समकक्ष ग्रीन को यह संदेश देने की कोशिश की कि चोकसी भारत में एक बहुत बड़ा घोटाला करके भागा है और उसके प्रत्यर्पण को लेकर उनसे (एंटीगा से) काफी उम्मीदे हैं। इसपर ग्रीन ने कहा कि एक सरकार के तौर पर हम इस मामले में पूर्ण सहयोग देंगे।' चेट ग्रीन के अलावा स्वराज ने बोलिवया, आर्मेनिया, ऑस्ट्रिया, पनामा, जर्मनी और चिली के विदेश मंत्रियों या उनके समकक्षों के साथ भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले यह योजना थी कि आमसभा के दौरान भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच मुलाकात होगी लेकिन जम्मू कश्मीर में सेना और पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद इस बैठक को रद्द कर दिया गया था। बता दें कि एंटीगुआ भारत के साथ प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर कर चुका है। चोकसी के एंटीगुआ में होने की पुष्टि के बाद से ही भारतीय जांच एजेंसियां उस तक पहुंचने की कोशिश कर रही थीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed