फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Sushma strongly raised issue of Terrorism, Pakistan and H1B visa with Tillerson

अमेरिका के सामने सुषमा ने उठाया H1-B वीजा का मुद्दा

Sat, 23 Sep 2017 07:46 AM IST
एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क Updated Sat, 23 Sep 2017 07:46 AM IST
विज्ञापन
Sushma strongly raised issue of Terrorism, Pakistan and H1B visa with Tillerson
- फोटो : ANI

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अमेरिका के अपने समकक्ष रेक्स टिलरसन के साथ बैठक में द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करने के साथ एच-1बी वीजा के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। इसके अलावा दोनों मंत्रियों के बीच पाकिस्तान, अफगानिस्तान, आतंकवाद को रोकने और भारत-एशिया पेसिफिक क्षेत्र के हालात पर भी बातचीत हुई।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री टिलरसन ने शुक्रवार की सुबह सुषमा स्वराज से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सुषमा ने एच-1बी वीजा के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया, जिसका सबसे अधिक इस्तेमाल भारतीय आईटी व्यवसायी करते हैं।
विज्ञापन


दरअसल फिलहाल ट्रंप प्रशासन एच-1बी वीजा नीति की समीक्षा कर रहा है क्योंकि उसे लगता है कंपनियां इसका इस्तेमाल अमेरिकी कामगारों के खिलाफ कर रही हैं। भारतीय विदेश मंत्री संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए यहां आई हुई हैं। उन्हें शनिवार को महासभा को संबोधित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में अमेरिका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात के बाद दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की यह पहली बैठक थी। यह बैठक ऐसे समय पर हुई है जब अगले हफ्ते अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस भारत की यात्रा करने वाले हैं।


बैठक के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि दोनों नेताओं में व्यापार और निवेश के क्षेत्र में रिश्तों को विस्तार देने के साथ अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत हुई। इस बातचीत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामरिक साझेदारी को बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed